लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर को पीएम मोदी ने दिल से नहीं किया माफ! जीत की बधाई देने पहुंची तो फेर लिया मुंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2019 10:49 IST

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्या नाथूराम गोडसे को महान देशभक्त बताया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजब प्रज्ञा ठाकुर पीएम मोदी को बधाई देने पहुंची तो उन्होंने मुंह फेर लिया और आगे बढ़ने का संकेत किया।प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अभी तक माफ नहीं किया है! प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्या नाथूराम गोडसे को महान देशभक्त बताया था। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जाहिर की थी। ये नाराजगी शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में भी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रज्ञा ठाकुर पीएम मोदी को बधाई देने पहुंची तो उन्होंने मुंह फेर लिया और आगे बढ़ने का संकेत किया।

शनिवार को संसद के सेंट्रल हाल में एनडीए की बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया। वहां मौजदू सभी सांसद नरेंद्र मोदी को बधाई दे रहे थे। मोदी भी सभी से मुस्कुरा कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। इसी बीच  प्रज्ञा ठाकुर भी नरेंद्र मोदी को बधाई देने पहुंची तो उन्होंने अपना मुंह फेर लिया और आगे बढ़ने का इशारा कर दिया।

गौरतलब है कि गोडसे विवाद पर पीएम मोदी ने कहा था, 'महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर जो भी बातें की गईं हैं, वो भयंकर खराब हैं। ये बातें पूरी तरह से घृणा के लायक हैं, सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की बातें नहीं चलती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भले ही इस मामले में उन्होंने (प्रज्ञा ठाकुर) माफी मांग ली हो, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें कभी भी माफ नहीं कर पाऊंगा।'

प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल संसदीय सीट से सांसद चुनी गई हैं। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को तीन लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्ञा सिंह ने कई विवादित बयान दिए थे। जिसमें शहीद हेमंत करकरे को श्राप से हुई मौत और नाथूराम गोडसे को महान देशभक्त बताना शामिल था। प्रज्ञा ठाकुर 2008 मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं।

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरनरेंद्र मोदीभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण