लाइव न्यूज़ :

महज 12 रुपये में मिल रहा 2 लाख का बीमा कवर, PMSBY की पूरी जानकारी और आवेदन का तरीका

By आदित्य द्विवेदी | Updated: September 22, 2020 14:38 IST

ज हम बात करने जा रहे हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की। जिसमें महज 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) में 13.53 करोड़ लोग कवर किये जा चुके हैं।केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक इस स्कीम में हर हफ्ते तकरीबन 1.5 लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।

अगर आपको 12 रुपये दिए जाएं तो आप सबसे उपयोगी चीज़ क्या खरीद सकते हैं? सोचिए... सोचिए...।  कई लोगों के दिमाग में कई तरह के विचार आए होंगे। किसी ने खाने-पीने की चीज़ सोची होगी तो किसी ने सोचा होगा 12 रुपये ही तो हैं चलो दान कर देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप 12 रुपये में खरीद सकते हैं और वो आपको दो लाख रुपये तक का कवर देगी। अब ज्यादा पहेलियां नहीं बुझाते हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की। जिसमें महज 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 2 लाख रुपये तक का बीमा लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) में 13.53 करोड़ लोग कवर किये जा चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक इस स्कीम में हर हफ्ते तकरीबन 1.5 लाख से अधिक लोग शामिल हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः शुरुआत और उद्देश्य

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का ऐलान देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साल 2015 में किया था। 8 मई 2015 को पीएम मोदी ने इसे विधिवत लॉन्च किया। ये योजना देश के आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत अगर कोई व्यक्ति अपना दुर्घटना बीमा कराता है और उसकी मृ्त्यु या स्थायी दिव्यांग हो जाता है तो उस व्यक्ति ने जितनी रकम का बीमा कराया होता है उसके परिवार या नॉमिनी को वह रकम कवर के रूप में दी जाती है। इसके लिए उसे महज 12 रुपये का सालाना प्रीमियम भरना होता है। 

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः पात्रता एवं शर्तें

इस योजना के लिए आयुसीमा 18 से 70 साल रखी गई है। योजना का लाभ उठाने के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। बीमा पॉलिसी हर साल रिन्यू करानी होगी और प्रीमियम की रकम बैंक खातों से काटी जाएगी। खाते में पैसे ना होने पर बीमा रद्द कर दिया जाएगा। अगर बैंक खाता बंद कर दिया जाता है तो पॉलिसी भी बंद हो जाएगी। ध्यान रहे कि यह दुर्घटना बीमा है, इसलिए अस्पताल में हुए खर्च का भुगतान इससे पॉलिसी के द्वारा नहीं किया जा सकेगा। पॉलिसी लेने के लिए आपके पास बैंक खाता, आधार कार्ड, और मोबाइन नंबर होना जरूरी है।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः आवेदन की प्रक्रिया

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको अपने बैंक जाना होगा। वहां कर्मचारी आपको एक फॉर्म देंगे। इस फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरकर और कुछ दस्तावेज लगाकर आपको जमा करना होगा। इस योजना को आपके बैंक खाते से लिंक कर दिया जाएगा। बस सालाना 31 मई को आपके खाते से 12 रुपये कट जाएंगे और 2 लाख का इंश्योरेंस कवर मिल जाएगा।

इस योजना को ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है लेकिन उसके लिए भी आपको एकबार बैंक जाना पड़ेगा। ऑनलाइन अप्लाई के लिए आपको अपने बैंक की वेबसाइट या www.jansuraksha.gov.in से पहले प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फिर इसे प्रिंट निकालकर भरना होगा और फिर बैंक में जमा करना होगा। फॉर्म के साथ अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें और आधार कार्ड की कॉपी लगाना ना भूलें।

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन