लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में डाक विभाग का कमाल, छह टन से अधिक दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:28 IST

उत्तर प्रदेश में डाक विभाग ने छह टन से अधिक दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि टोरेंट और सिप्ला जैसी दवा की कुछ बडी कंपनियों को वितरण में दिक्कत हो रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड—19 संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में डाक विभाग ने छह टन से अधिक दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया।टोरेंट और सिप्ला जैसी दवा की कुछ बडी कंपनियों को वितरण में दिक्कत हो रही थी ।

लखनउ: कोविड—19 संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश में डाक विभाग ने छह टन से अधिक दवाओं को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया। उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बताया, ''टोरेंट और सिप्ला जैसी दवा की कुछ बडी कंपनियों को वितरण में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने संपर्क किया, जिसके बाद हमने इंट्रा—सर्किल गाडियां चलायीं।

पहले बडे़ बडे़ शहरों को गाडियों के नेटवर्क से जोडा, फिर अन्य शहरों को। स्पीड पोस्ट से छह टन से ज्यादा दवा बुक की और लोगों तक हर जगह पहुंचायी। करीब दस से 12 हजार पार्सल बुक किये और पहुंचाये ।'' उन्होंने कहा, ''लॉकडाउन के दौरान तमाम लोगों को दवा की आवश्यकता हुई और हमने इसे पहुंचाना कभी बंद नहीं किया । हमारे पास काफी इन्क्वायरी आती हैं । वैसे हमारा हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट भी है .... लॉकडाउन में भी हम दवा देते रहे ।

'' सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान हमने चार लाख से अधिक :बुक की हुई: वस्तुओं को भी एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया है । उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से सफल कोशिश की कि जो चीजें लोगों को चाहिए, डाक विभाग 'कोरोना वारियर' बनकर उन तक पहुंचाये । हमारे पोस्टमैन, कर्मचारियों और अफसरों ने सबने मिलकर काम किया ।'' उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 मार्च को ऐलान किया था कि मध्यरात्रि यानी 25 मार्च से 21 दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन रहेगा ।

मोदी ने 14 अप्रैल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन की अवधि को आगे बढ़ाकर तीन मई करने का फैसला लिया । सिन्हा ने बताया कि अभी पूरे भारत में सडक परिवहन नेटवर्क :आरटीएन: बना है । दवाइयां और आवश्यक वस्तुएं कहीं भी ले जाने में सक्षम आरटीएन पिछले सप्ताह शुक्रवार से शुरू हो गया । पूरे देश को आरटीएन से जोड दिया गया है । हम लंबे लंबे रूट की 20—20 घंटे की ट्रिप चला रहे हैं और एक एक गाडी में दो दो ड्राइवरों का इस्तेमाल कर रहे हैं ।

सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक को मिलाकर विभाग के हर कर्मचारी ने मार्च में एक एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री फंड के लिए दिया । विभाग ने मार्च में ही पीएम केयर फंड में दो करोड 21 लाख रूपये कटा दिये थे । हमारे कर्मचारियों ने खुद कहा कि संकट की इस घडी में वे स्वैच्छिक रूप से एक दिन का वेतन देना चाहते हैं ।

केन्द्र का आदेश आने से पहले ही हमारे लोगों ने स्वैच्छिक रूप से दे दिया । इस बीच निदेशक :डाक सेवाएं:, लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव का कहना है कि डाककर्मी महामारी के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग व पूरी एहतियात बरतते हुए समर्पण भाव के साथ कार्य कर रहे हैं ।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीममेडिकल किटकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

कारोबारकोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह