लाइव न्यूज़ :

कर्ज से दबे किसान ने किडनी बेचने के लगाये पोस्टर, प्रशासन ने जांच के दिए आदेश

By भाषा | Updated: August 23, 2019 05:11 IST

प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होने के बावजूद उसे किसी सरकारी बैंक से रिण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बैंकों से रिण नहीं मिलने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों से कर्जा लेकर पशुओं को खरीदा और उनके लिए शेड बनवाया। उन्होंने दावा किया कि अब कर्ज देने वाले लोग उससे ब्याज सहित उनका पैसा मांग रहे हैं।

Open in App

सहारनपुर जिले के एक किसान ने कर्ज के बोझ से दबे होने का दावा करते हुए शहर में कुछ जगह पोस्टर लगाकर अपनी किडनी बेचने की घोषणा की है। इस बीच सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा है कि इस मामले में जांच होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। जिले के सरसावा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सतरसाली गांव निवासी रामकुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि उसने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण लिया था।

प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र होने के बावजूद उसे किसी सरकारी बैंक से रिण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बैंकों से रिण नहीं मिलने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों एवं परिचितों से कर्जा लेकर पशुओं को खरीदा और उनके लिए शेड बनवाया। उन्होंने दावा किया कि अब कर्ज देने वाले लोग उससे ब्याज सहित उनका पैसा मांग रहे हैं।

रामकुमार ने दावा किया कि उसके पास कर्ज लौटाने के लिए धन नहीं है और दबाव में उसके पास अब अपनी किडनी बेचने के अलावा कोई रास्ता नहीं रह गया है। इसलिए उसने अपनी किडनी को बेचने संबंधी पोस्टर लगाये हैं।

इस संबंध में प्रतिक्रिया पूछे जाने पर सहारनपुर के मंडलायुक्त संजय कुमार ने कहा, ‘‘ यह मामला अभी उनकी जानकारी में आया है।’’ उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि वह इस बात की जांच करायेंगे कि किस स्तर पर इस किसान को बैंक द्वारा रिण वितरण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी कि किस कारण से किसान रामकुमार को बैंक द्वारा रिण का वितरण नहीं किया गया है।’’ 

 

 

टॅग्स :सहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट1 कमरा और 5 शव, सभी के सिर पर गोली लगी?, अशोक राठी, पत्नी अजिंता, मां विद्यावती, पुत्र कार्तिक और देव के शव बरामद, शव के बगल में तीन लोडेड पिस्टलें

ज़रा हटकेगजब! एक साल से नहीं हुई सड़क की मरम्मत, त्रस्त लोगों ने सड़क की कर दी तेरहवीं

क्राइम अलर्टVIDEO: फंदे से लटकता मिला दलित मजदूर का शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

भारतइमरान मसूद ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शाकंभरी देवी किए जाने की मांग की, सकते में केंद्र और राज्य सरकार

क्राइम अलर्टUP: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव