लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023:बालाघाट में स्ट्रांग रुम से निकाले गए डाक मत पत्र, निर्वाचन आयोग से की कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने शिकायत

By आकाश सेन | Updated: November 27, 2023 21:22 IST

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होना है लेकिन मतगणना के पहले ही, प्रदेश के बालाघाट में स्ट्रांग रुम में डाक मतपत्र के निकालने का मामला सामने आया है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और बिना लिखित जानकारी पर डाक मत पत्रों को खौले जाने पर आपत्ति जाहिर की ।

Open in App
ठळक मुद्देबालाघाट में स्ट्रांग रुम से निकाले गए डाकमत पत्र। कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचा निर्वाचन आयोग ।कांग्रेस ने मामले में कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर की कार्रवाई की मांग । बीजेपी जनता के जनादेश को लूटने की कर रही कोशिश - कांग्रेस ।

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस को डाक मत पत्रों में गड़बड़ी की आशंका पहले से ही थी । इसी बीच प्रदेश के बालाघाट में डाक मत पत्रों को स्ट्रांग रुम से निकाले जाने का मामला सामने आया है । घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और इस पर आपत्ति लेने के साथ ही, पूरी घटना की जानकारी पीसीसी चीफ कमलनाथ को दी ।

जिसके बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह और चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल भोपाल स्थित मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग पहुंचा और प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन से मामले की शिकायत की।

कांग्रेस ने अपने शिकायती आवेदन में जिला कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा समेत डाकमत पत्रों के साथ वीडियों में नजर आ रहे अन्य कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है ।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता के जनादेश को बीजेपी द्वारा लूटने की कोशिश की जा रही है । बीजेपी को ये पता लग गया है कि उनकी सरकार जाने वाली है। यही कारण है कि वे अब हेराफेरी कर चुनाव जीतना चाहते है, यही कारण है कि वे सरकारी मशीनरी का दुरउपोयग कर रहे है । ऐसे में देखना ये अहम है कि मामले के प्रकाश में आने के बाद निर्वाचन आयोग इसमें क्या कार्रवाई करता है ।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshचुनाव आयोगकमलनाथelection commissionkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया