लाइव न्यूज़ :

Post Office की फ्रेंचाइजी स्कीम क्या है, केवल 5 हजार रुपये में कैसे हासिल कर सकते हैं इसे और कितनी है कमाई, पढ़िए पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: October 6, 2020 14:17 IST

Post Office Franchise Scheme: पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी हासिल करने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होता है। इसके लिए आपको 5 हजार रुपये भी जमा करना पड़ते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी हासिल करने के लिए 8वीं पास होना जरूरी5 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट कराने होंगे, हजारों रुपये तक हो सकती है कमाई

Post Office Franchise: बहुत कम लोगों को शायद इस बात की जानकारी होगी कि भारतीय डाक विभाग फ्रेंचाइजी स्कीम भी चलाता है। दरअसल पोस्ट विभाग पोस्टल ऑफिस की फ्रेंचाइजी खोलने का मौका आम लोगों को देता है। देश में आज भी कई ऐसे इलाके हैं जहां डाक सेवा की कमी है या पहुचना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में डाक विभाग ऐसी जरूरत को फ्रेंचाइजी की मदद से पूरी करने की कोशिश करता है। 

इसके लिए राशि अन्य निवेशों के मुकाबले बहुत कम है। आप केवल 5 हजार रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट कराकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। आखिर Post Office Franchise खोलने का तरीका क्या है और कैसे आप भी हासिल कर सकते हैं इसे, इन सब के बारे में हम आपको आज विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Post Office Franchise: फ्रेंचाइजी पाने के लिए कैसे करें अप्लाई

पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी पाने का तरीका बहुत मुश्किल नहीं है। इसके लिए सबसे पहले आपको आवेदन करना होगा। आप अधिक जानकारी फॉर्म के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए आप (https://www.indiapost.gov.in/VAS/Pages/Content/Franchise_Scheme.aspx) इस लिंक पर विजिट सकते हैं।

फ्रेंचाइजी के लिए आपको पांच हजार रुपये जमा कराने होते हैं। साथ ही ये भी जरूरी है कि आपकी उम्र कम से कम 18 साल हो और कक्षा आठवीं आपने पास की हो। भारतीय डाक विभाग इस बात का भी ख्याल रखता है कि फ्रेंचाइजी मुख्य तौर पर उन्हीं इलाकों के लिए दिया जाए जहां वो अपनी सेवाएं नहीं पहुंचा पाता है।

Post Office Franchise: दो तरह की मिलती है फ्रेंचाइजी

पोस्ट ऑफिस दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। पहला आउटलेट फ्रेंचाइजी और दूसरा पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी। आप अपनी इच्छा अनुसार दोनों में से कोई भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं।

पोस्टल एजेंट्स फ्रेंचाइजी के काम के तहत आपको अपने इलाके में स्टांप, स्टेशनरी, स्पीड पोस्ट, मनी ऑर्डर जैसी सेवा लोगों को उपलब्ध करानी होंगी। काम के हिसाब से आपका कमीशन निर्धारित होगा। जाहिर है जितना बेहतर आपका काम होगा, कमाई बेहतर होगी। इसमें हजारों रुपये महीने तक की कमाई संभव है।

Post Office Franchise पाने के लिए कुछ और शर्तें भी हैं। मसलन आपके पास काम करने के लिए एक कमरा होना चाहिए। पोस्टल विभाग अगर आपके आवेदन को योग्य पाता है तो विभाग और आपके बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे और फिर आप काम शुरू कर सकते हैं। 

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

कारोबारकोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो