लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के पुंछ में भीषण गोलाबारी, पाक सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोला दागे

By भाषा | Updated: April 21, 2020 21:11 IST

पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के गांवों में गोला बारी कर रहा है। भारतीय जवान ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हाल ही में आर्मी प्रमुख ने दौरा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोला दागना शुरू कर दिया।पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे किरनी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे थे।

जम्मूः पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और नियंत्रण रेखा से लगे हुए गांवों में मंगलवार को भीषण गोलाबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया,“ शाम 17:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे किरनी और कस्बा सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोला दागना शुरू कर दिया।” इसके पहले आज सुबह 11:20 बजे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से लगे किरनी सेक्टर में बिना उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिरी समाचार मिलने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी था। प्रवक्ता के अनुसार हालांकि, पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तान फिछले 15 दिनों से लगातार जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी और गोलाबारी कर रहा है।

पिछले सप्ताह नियंत्रण रेखा के पास राजौरी, पुंछ और कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत के बाद यहां के निवासियों में डर पैदा हो गया है। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने मार्च में बताया था कि इस वर्ष एक जनवरी से 23 फरवरी के बीच पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास संघर्षविराम उल्लंघन की कुल 646 घटनाएं हुई हैं। वर्ष 2019 में पाकिस्तानी सेना द्वारा 32,00 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब