लाइव न्यूज़ :

पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का 29 जून तक विस्तार, जानें रूट सहित सभी डिटेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2021 20:30 IST

अब 06070 तिरुनेलवेली-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को (4 अप्रैल से 27 जून तक) तथा 06069 बिलासपुर-तिरुनेलवेली पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को (6 अप्रैल से 29 जून तक) चलेगी.

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल ट्रेन में 2 पॉवर कार, 6 सामान्य, 3 एसी-3, 1 एसी-2, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.02101/02102 स्पेशल ट्रेन के परिचालन दो दिन से बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन किया गया.यह सुविधा कुर्ला से 2 अप्रैल एवं हावड़ा से 4 अप्रैल से मिलेगी.

नागपुर: रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तिरुनेलवेली बिलासपुर तिरुनेलवेली के बीच चलाई जा रही पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन का 29 जून तक विस्तार किया है.

इससे अब 06070 तिरुनेलवेली-बिलासपुर पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को (4 अप्रैल से 27 जून तक) तथा 06069 बिलासपुर-तिरुनेलवेली पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को (6 अप्रैल से 29 जून तक) चलेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 2 पॉवर कार, 6 सामान्य, 3 एसी-3, 1 एसी-2, 10 स्लीपर कोच सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित रहेगी. इसके अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के बीच चल रही 02101/02102 स्पेशल ट्रेन के परिचालन दो दिन से बढ़ाकर सप्ताह में चार दिन किया गया. यह सुविधा कुर्ला से 2 अप्रैल एवं हावड़ा से 4 अप्रैल से मिलेगी.

नागपुर से इंदौर, महू के लिए स्पेशल ट्रेन

नागपुर से इंदौर के बीच 21 मार्च से स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार 09213 इंदौर-नागपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 मार्च से प्रत्येक रविवार को इंदौर से रात 8.25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.20 बजे नागपुर आएगी. जबकि, 09214 नागपुर-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22 मार्च से प्रत्येक सोमवार को शाम 7 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6.50 बजे इंदौर पहुंचेगी.

इसी प्रकार, नागपुर से महू के लिए 23 मार्च से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. 09223 डॉ. आंबेडकरनगर (महू) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23 मार्च से और 09224 नागपुर-महू साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 24 मार्च से चलाई जाएगी.

टॅग्स :भारतीय रेलपीयूष गोयलनागपुरमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत