लाइव न्यूज़ :

अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान

By भाषा | Updated: October 20, 2021 11:35 IST

Open in App

जैसलमेर, 20 अक्टूबर राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वाह्न 10 बजे तक 10.87 फीसद मतदान हुआ। पहले चरण में दोनों जिलों में 9,41,490 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 1,263 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रथम चरण में सात पंचायत समितियों के 153 वार्डों के लिए 683 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

अलवर और धौलपुर जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। दूसरे चरण के लिए 23 और तीसरे चरण के लिए 26 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 29 अक्टूबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण