शिवेसना के लिए राजनीति केवल चुनावों तक सीमित है: आदित्य ठाकरे
By भाषा | Published: November 21, 2020 04:40 PM2020-11-21T16:40:27+5:302020-11-21T16:40:27+5:30
ठाणे, 21 नवम्बर महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि शिवसेना कभी भी राजनीति नहीं करती है और चुनाव खत्म हो जाने के बाद पार्टी के लोग काम पर वापस लौट आते हैं लेकिन अन्य लोग हमेशा राजनीति में शामिल रहते हैं।
ठाकरे ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे लिए, राजनीति केवल चुनावों तक सीमित है। एक बार चुनाव समाप्त हो जाने के बाद, हम काम पर वापस लौट आते हैं, लेकिन अन्य लोग हमेशा राजनीति में शामिल होते हैं। उन्हें ऐसा करने दें।’’
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने कहा कि ‘समृद्धि महामार्ग’ या मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे परियोजना अगले साल पूरी होने की संभावना है।
उन्होंने कहा, ‘‘हर महीने हम एमटीएचएल (ट्रांस-हार्बर लिंक), कोस्टल रोड, वर्ली-सेवरी कनेक्टर जैसी विभिन्न परियोजनाओं का जायजा लेते हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।