लाइव न्यूज़ :

जैक डोर्सी के बयान पर सियासी हंगामा, कांग्रेस ने पूछा देश में अभिव्यक्ति की आजादी कहां है? सिब्बल ने भी केंद्र को घेरा

By रुस्तम राणा | Updated: June 13, 2023 13:56 IST

इस मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जैक डोर्सी के बयान को लेकर यहा कहा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ का बयान हम सभी के लिए चौंकाने वाला है। उन्होंने पूछा कि देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी कहां है?

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव ने कहा- ट्विटर के पूर्व सीईओ का बयान हम सभी के लिए चौंकाने वाला हैवेणुगोपाल ने कहा- यही कारण है कि उन्होंने उस समय के अधिकांश विपक्षी नेताओं के ट्विटर अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया थाकपिल सिब्बल ने कहा- जैक डोर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं

नई दिल्ली:ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के ताजा बयान भारत सरकार के 'दबाव' वाले दावे पर देश में सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को देशभर में उठाने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जैक डोर्सी के बयान को लेकर यहा कहा कि ट्विटर के पूर्व सीईओ का बयान हम सभी के लिए चौंकाने वाला है। 

उन्होंने कहा कि सरकार के दूत विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ट्विटर के सीईओ पर दवाब बना रहे थे। इसीलिए उन्होंने राहुल गांधी के उस समय के ट्विटर खाते को प्रतिबंधित कर दिया था। यही कारण है कि उन्होंने उस समय के अधिकांश विपक्षी नेताओं के ट्विटर अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया था। कांग्रेस नेता ने पूछा कि देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी कहां है?

मोदी सरकार ने आरोपों को झुठलाया

वहीं मोदी सरकार ने डोर्सी के आरोपों को झूठा बताया है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ट्विटर भारत और विदेश दोनों जगह लोगों को चुनिंदा रूप से डी-एम्प्लीफाई और डी-प्लेटफॉर्म करने के लिए एक मंच के रूप में अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर रहा था। उन्होंने कहा भारत में यह हमारे संविधान के अनुच्छेद 14 और 19 का प्रत्यक्ष उल्लंघन था...जैक डॉर्सी के रवैये से मैं बहुत निराश हूं क्योंकि निश्चित रूप से उन्होंने अपने कल के बयान में जो कुछ भी कहा वह असत्य और गलत है। 

राज्यसभा सांसद ने कपिल सिब्बल ने सरकार को घेरा

वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सरकार को घेरते हुए कहा कि सबसे पहले मैं जानना चाहूंगा कि जैक डोर्सी ऐसा बयान क्यों देंगे? राजीव चंद्रशेखर कहते हैं कि यह झूठ है, वो झूठ क्यों बोलेगा? जैक डोर्सी के पास झूठ बोलने का कोई कारण नहीं है कि जब विरोध प्रदर्शन चल रहे थे तो उन्होंने (सरकार) ट्विटर को धमकी दी थी कि वे ट्विटर के कार्यालयों को बंद कर देंगे और ट्विटर के तत्कालीन कर्मचारियों पर छापा मारेंगे।

डोर्सी ने सरकार पर लगाया दबाव डालने का आरोप

आपको बता दें कि यूट्यूब शो 'ब्रेकिंग पॉइंट्स विद क्रिस्टल एंड सागर' में, ट्विटर के पूर्व CEO जैक डोर्सी ने आरोप लगाया कि, "किसानों के विरोध और पत्रकार जो सरकार के आलोचक थे, उनको लेकर भारत सरकार के पास से हमारे पास कई अनुरोध आए और कहा गया कि हमें(ट्विटर) भारत में बंद कर दिया जाएगा, जो हमारे लिए एक बहुत बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया और कहा गया कि अगर आप पालन नहीं करते हैं तो हम आपके कार्यालय बंद कर देंगे"।

टॅग्स :कांग्रेसKC Venugopalकपिल सिब्बलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील