लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में ये तीन लोग बीजेपी में हुए शामिल, पार्टी ने कहा- हमें मिली अब नई ताकत

By भाषा | Updated: December 9, 2019 07:34 IST

जम्मू कश्मीरः भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (पीएनएन) की ओर से आहूत हड़ताल को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा।

Open in App

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में एक राजनीतिक कार्यकर्ता समेत तीन व्यक्ति रविवार को यहां प्रदेश भाजपा प्रमुख रविंद्र रैना की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजनीतिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश परिहार, पूर्व मुख्य अभियंता भूषण लाल धर और पूर्व दंत सहायक गोपीनाथ भाजपा में शामिल हुए और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया। वे सभी दछन गांव के रहने वाले हैं।

इस बीच, भाजपा के प्रवक्ता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनिल गुप्ता ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (पीएनएन) की ओर से आहूत हड़ताल को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शनिवार को जम्मू बंद की विफलता विपक्ष के खोखलेपन को उजागर करती है।

भाजपा ने कहा कि 5 अगस्त के बाद (जिस दिन केंद्र ने अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया), आतंकवाद कम हो रहा है, आतंकवादी भाग रहे हैं, अलगाववादियों का दायरा सिमटा है और घाटी में शांति बनी हुई है लेकिन विपक्ष जानबूझकर इसे दमनकारी कदम के एक तौर पर दिखाना चाहता है और झूठे आरोपों के जरिए प्रशासन का मनोबल तोड़ना चाहता है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब