लाइव न्यूज़ :

शराब पीते पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए: नीतीश

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:45 IST

Open in App

पटना, 15 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराब पीते पकड़े जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासात्मक कार्रवाई करने और उन्हें तत्काल बर्खास्त करने का सोमवार को निर्देश दिया।

नीतीश ने पटना के एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में ‘मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग’ की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के पुलिसकर्मियों ने शराब का सेवन नहीं करने की शपथ ली है, इसलिए यदि कोई पुलिसकर्मी शराब पीते पकड़े जायें, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ग्रामीण चौकीदारों को स्थानीय स्तर पर एक-एक चीज की जानकारी होती है, इसलिये गड़बड़ी पाये जाने पर ऐसे चौकीदारों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएं।

उन्होंने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को सजा भी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि किसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी या किसे कितनी सजा मिली, इन सूचनाओं को प्रचारित किया जाए, ताकि गड़बड़ी करने वालों में भय पैदा हो।

उन्होंने कहा कि इस विषय में भी जानकारी एकत्र करने की जरूरत है कि शराबबंदी के पूर्व शराब का कारोबार करने वाले लोग अब क्या काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचे।

उल्लेखनीय है बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है ।

बैठक में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू