लाइव न्यूज़ :

कर्फ्यू तोड़ने वालों को बर्बर तरीके से पीटते दिखे पुलिसकर्मी, वायरल वीडियो की जांच का आदेश

By भाषा | Updated: May 5, 2020 19:48 IST

इंदौर में कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ ऐसे कथित वीडियो भी पोस्ट किये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस द्वारा बर्बर तरीके से कथित तौर पर पीटे जाने के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं।पुलिस के एक आला अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में कर्फ्यू तोड़कर बाहर घूमने वाले लोगों को पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से कथित तौर पर पीटे जाने के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस के एक आला अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश देने के साथ ही अपने मातहतों को कहा है कि आइंदा ऐसे मामले सामने नहीं आने चाहिये।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" से कहा, "शहर के कुछ लोग अब भी बिना किसी उचित वजह के बाहर घूम रहे हैं, जबकि वे अच्छी तरह जानते हैं कि कोरोना वायरस का प्रकोप रोकने के लिये लम्बे समय से कर्फ्यू लगा है। हालांकि, मैं ऐसे लोगों के साथ पुलिस की मारपीट से कतई सहमत नहीं हूं।"

मिश्रा ने विशिष्ट जानकारी दिये बगैर बताया कि उन्होंने कर्फ्यू के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आम लोगों से मारपीट के कुछ वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच के आदेश दिये हैं। डीआईजी ने बताया कि उन्होंने शहर के पूर्वी क्षेत्र और पश्चिमी क्षेत्र के दोनों पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि इस तरह के मामले दोबारा सामने नहीं आने चाहिये।

शहर में कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ ऐसे कथित वीडियो भी पोस्ट किये गये हैं जिनमें पुलिसकर्मी घर से बाहर निकले लोगों को घेरकर उन्हें डंडों से पीटने के साथ ही उनकी दोपहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ करते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे कई वीडियो पहले ही वायरल हो चुके हैं जिनमें स्थानीय पुलिस को कर्फ्यू तोड़ने वालों से उठक-बैठक लगवाते देखा जा सकता है।

इंदौर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेक शर्मा ने पिछले महीने पुलिसकर्मियों को सलाह दी थी कि कर्फ्यू तोड़कर बेवजह बाहर घूमने वाले आम लोगों के खिलाफ बल प्रयोग या सख्त कानूनी कदम उठाने के बजाय वे उनमें सुधार के लिये कुछ नवाचारी कदम उठा सकते हैं।

आईजी ने कहा था, "ऐसे लोगों को शहर के प्रमुख स्थानों पर कुछ समय के लिये तैनात किया जा सकता है ताकि उन्हें पता चले कि कर्फ्यू के दौरान पुलिस का काम आसान नहीं है।" इंदौर में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है, जबकि जिले के अन्य स्थानों पर सख्त लॉकडाउन लागू है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां