लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने झज्जर में प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 15:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्टूबर हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को झज्जर में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से जुड़े कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश करने पहुंचे किसानों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने अवरोधकों को पार कर झज्जर में एक सरकारी महाविद्यालय में स्थित कार्यक्रम स्थल पर जबरन जाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी कार्यक्रम स्थल के पास एकत्र हो गए और उनमें से कुछ अवरोधक फांदकर अंदर जाने की कोशिश करने लगे।

झज्जर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं उपायुक्त कानून व्यवस्था को संभालने के लिए मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया गया।

चौटाला का आज झज्जर में एक और समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है।

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के कार्यक्रमों में बाधा पहुंचाने की लगातार कोशिश करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट