लाइव न्यूज़ :

बीडीसी सदस्य के रिश्तेदार की हत्या में थाना प्रभारी व आरक्षी निलंबित

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:39 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) 10 जुलाई उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में प्रखंड विकास समिति (बीडीसी) सदस्य के रिश्तेदार की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को थाना प्रभारी एवं एक आरक्षी को निलंबित कर दिया है । मामले में अभी तक चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि मुख्य हत्यारोपी की पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी क्षेत्र पंचायत प्रमुख का चुनाव बड़े अंतर से जीत गयी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने शनिवार को बताया कि थाना खैरीघाट अंतर्गत दीनापुरवा गांव में महिला बीडीसी यदुराई देवी को कथित रूप से अगवा करने से रोकने पर उनके जेठ मायाराम (60) की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी।

एएसपी ने बताया परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया था कि शिवपुर प्रखंड से प्रमुख पद की अधिकृत भाजपा उम्मीदवार सरिता यज्ञसेनी के पति सुधीर यज्ञसेनी व उनके साथियों द्वारा सरिता के सरकारी गनर की बंदूक के बट से पीट पीटकर मायाराम का कत्ल हुआ है।

मामले में सुधीर यज्ञसेनी और एक कांस्टेबल सहित 10 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज हुआ था।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना को लेकर गंभीर रवैया अख्तियार करते हुए कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में खैरीघाट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह व आरक्षी जितेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक भाजपा उम्मीदवार के पति सुधीर यज्ञसेनी सहित चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।

गौरतलब है कि बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शुक्रवार को दोषियों के खिलाफ रासुका लगाने की बात कही थी।

उधर घटना का कारण माने जा रहे शिवपुर प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव में आज शांतिपूर्ण मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी सरिता यज्ञसेनी अपने प्रतिद्वंदी एवं सपा उम्मीदवार को भारी अंतर से हराने में कामयाब रही हैं। प्रमुख पद पर विजयी भाजपा प्रत्याशी को 70 मत व सपा को 50 वोट हासिल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम