लाइव न्यूज़ :

फ्लैट के नाम पर पैसे हड़पने के मामले में KBCL ग्रुप के मालिक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

By भाषा | Updated: June 16, 2018 14:42 IST

राणा के साथी निदेशकों के खिलाफ एक अन्य मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 50 लाख रुपए का जुर्माना एवं दो साल जेल की सजा सुनायी है जबकि राणा के स्वयं उपस्थित नहीं होने पर अदालत उसे भगोड़ा घोषित करते हुए सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर चुकी है।

Open in App

मथुरा, 16 जून: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने आगरा निवासी एक महिला की शिकायत पर चिटफंड के माध्यम से लोगों से निवेश कराकर अमानत में खयानत करने वाले केबीसीएल कंपनी के चेयरमैन जेकेएस राणा एवं उसके दो साथियों के खिलाफ फ्लैट के नाम पर रुपए हड़पने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि राणा के साथी निदेशकों के खिलाफ एक अन्य मामले में दिल्ली की एक अदालत ने 50 लाख रुपए का जुर्माना एवं दो साल जेल की सजा सुनायी है जबकि राणा के स्वयं उपस्थित नहीं होने पर अदालत उसे भगोड़ा घोषित करते हुए सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार आगरा के लोहामंडी निवासी मोहम्मद इलियास की पत्नी आयशा बेगम ने आरोप लगाया है कि उसने वर्ष 2015 में कारब मथुरा के रहने वाले लोकेश के कहने पर कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा और विपिन यादव को फ्लैट खरीदने के लिये 2.11 लाख रुपये दिये थे। लेकिन अब तक न तो फ्लैट मिला और न ही रुपए वापस मिले।

इस ग्रुप के चेयरमैन सहित अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मथुरा, आगरा, अलीगढ़, कासगंज, ग्वालियर, इटावा, धौलपुर आदि अन्य जनपदों में अनेक मामले दर्ज किये गये हैं। एसएसपी ने बताया, 'राणा के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos