लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में पुलिस ने एहतियात के तौर पर असामाजिक तत्वों को हिरासत में लिया

By भाषा | Updated: September 4, 2021 23:37 IST

Open in App

अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की मृत्यु के बाद शनिवार को समूचे कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण रही। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ असमाजिक तत्वों को हिरासत में लिया गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने आम जनता से अपील की है कि घाटी में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के उद्देश्य से देश विरोधी तत्वों द्वारा, खासकर सीमा पार से फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आज, कश्मीर घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रही और बडगाम के नरकारा इलाके में एक मामूली पथराव को छोड़कर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।’’ उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए कई उपाय किए गए हैं। इसके तहत अब तक कई असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में एहतियात के तौर पर शनिवार को तीसरे दिन भी पाबंदियां जारी रहीं। श्रीनगर के पुराने इलाके और हैदरपुरा में पाबंदियां जारी हैं। गिलानी हैदरपुरा के रहनेवाले थे। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि यहां हैदरपुरा इलाके में गिलानी के आवास तक जाने वाली सड़कें बंद हैं और लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाओं और मोबाइल टेलीफोन सेवाओं को दो दिन तक बंद रखने के बाद शुक्रवार रात को बहाल किया गया। हालांकि मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शनिवार सुबह फिर से बंद कर दिया गया। गिलानी (91) की लंबी बीमारी के बाद बुधवार रात मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामी अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी की मौत पर इमरान खान हुए दुखी, पीएम मोदी ने नहीं जताया गम

भारतSyed Ali Shah Geelani Funeral । Geelani का शव Pakistan Flag में लिपटा दिखा । Kashmir । PM Imran Khan

भारतकश्मीर में प्रतिबंधों में दी गई ढील, लेकिन सुरक्षा बलों की तैनाती बरकरार रहेगी

भारतमहबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा कश्मीर में समान अधिकार के दावे सफेद झूठ

भारतकश्मीर में लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी जारी, मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर बंद

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?