लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न के मामले में झाविमो विधायक प्रदीप यादव की बढ़ी मुश्किलें, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दी अदालत में अर्जी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2019 20:29 IST

यौन उत्पीड़न के मामले में झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) नेता व विधायक प्रदीप यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है. उनकी ही पार्टी (झाविमो) की महिला नेता ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था.

Open in App

यौन उत्पीड़न के मामले में झारखंड विकास मोर्चा(झाविमो) नेता व विधायक प्रदीप यादव पर शिकंजा कसता जा रहा है. उनकी ही पार्टी (झाविमो) की महिला नेता ने लोकसभा चुनाव के दौरान उनपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. जिसमें पुलिस की छानबीन में सत्यता सामने आई है. आज झाविमो के विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने निचली अदालत में अर्जी दी है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवघर कोर्ट से विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने यह पहल की है. कोर्ट से वारंट मिलने पर कभी भी विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी हो सकती है. मामला लोकसभा चुनाव के दौरान की है. 3 मई को झाविमो की महिला नेत्री ने प्रदीप यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए देवघर महिला थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद प्रदीप यादव को पार्टी महासचिव पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

महिला नेत्री का आरोप है कि 20 अप्रैल को देवघर के मोहनपुर में महागठबंधन के सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रदीप यादव ने उन्हें फोनकर होटल बुलाया, जहां उनके साथ गलत काम किया. वहीं, अपने ऊपर लगे आरोप को खारीज करते हुए प्रदीप यादव का कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई. उन्होंने पूरे प्रकरण पर उच्चस्तरीय और निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने की मांग की.

उन्होंने देवघर के मुकेश पाठक को निशिकांत दुबे का करीबी बताते हुए, षड्यंत्र का मुख्य कर्ताधर्ता बताया. यहां बता दें कि प्रदीप यादव इस बार महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर गोड्डा सीट से लोकसभा चुनाव लड़े. लेकिन भाजपा के निशिकांत दुबे से हार गये. प्रदीप यादव पोडैयाहाट से झाविमो के विधायक हैं.

टॅग्स :झारखंडक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीझारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप