लाइव न्यूज़ :

शायर मुनव्वर राना का बेटा तबरेज गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 21:49 IST

Open in App

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के बेटे को बुधवार को रायबरेली पुलिस ने राजधानी के लालकुआं इलाके से गिरफ्तार कर लिया । उनके खिलाफ अपने चाचाओं को झूठे मामले में फंसाने के लिए खुद पर हमला करवाने का आरोप है । राणा के बेटे का अपने चाचाओं के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि तबरेज राणा को उसके खिलाफ रायबरेली में दर्ज मामले में लखनऊ में गिरफ्तार किया गया है। तबरेज तिलोई से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, इसलिये उन्होंने सुरक्षा और मीडिया में प्रचार पाने के लिए खुद पर हमले की योजना बनाई थी। शायर के बेटे ने रायबरेली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून को हिंडोला रातापुर इलाके के पास एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने उन पर हमला किया था । पुलिस के मुताबिक कि जब मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष पुलिस बल का गठन किया गया और उसने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज मामले की जांच की थी तब तबरेज राणा के दावों में कई विसंगतियां पाई गई थी। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया था कि घटना के समय तबरेज एक वाहन में अकेला पाया गया था, हालांकि उसने दावा किया था कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। विस्तृत जांच में यह पता चला था कि तबरेज़ का अपने चाचाओं के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद था, जिसे उन्होंने फरवरी 2021 में ही बेच दिया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि तबरेज ने अपने दो साथियों - हलीम और सुल्तान अली - के साथ मिलकर खुद पर हमले की कहानी बनायी ताकि गोली चलने के मामले में वह अपने चाचाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवा सकें । पिछले शुक्रवार को शायर मुनव्वर राणा के के खिलाफ राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबानियों से करने के मामले में धार्मिक भावना भड़काने, अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप