लाइव न्यूज़ :

PNB घोटालाः नीरव मोदी और मेहुल चौकसी ने नवंबर में ही भागने की बना ली थी योजना

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 26, 2018 17:25 IST

सीबीआई द्वारा 14 फरवरी को नीरव मोदी, पत्नी एमी, भाई निशाल, मामा मेहुल चौकसी और उनकी कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद यह पहली बार हुआ जब मेहता और राव से पूछताछ की गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 26 फरवरीः पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में हुए 11 हजार 300 करोड़ रुपए के घोटाले में शामिल आरोपियों को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी ने बीते साल नवंबर में देश से बाहर भागने की योजना बना ली थी। अधिकारियों की टीम ने लेटर ऑफ क्रेडिट और लेटर ऑफ अंडरटेकिंग के जारी होने से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि क जब नवंबर में मुंबई के पीएनबी की ब्रैडी हाउस शाखा में बदलाव हुए और नए कर्मचारियों ने धोखाधड़ी व लेनदेन करने के मामले में खिलाफ हुए तब आरोपियों ने देश से भागने की योजना बनाई। एलओयू जारी करने से जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नवंबर में ही देश छोड़ दिया था और यकीन है कि वो दुबई में हैं। एक अधिकारी ने कहा, ' एक जनवरी को गोकुलनाथथ शेट्टी की सेवानिवृत्ति (उप प्रबंधक, पीएनबी, ब्रैडी हाउस शाखा) के बाद मोदी और चोकसी अपने परिवारों को लेकर उसी सप्ताह देश छोड़कर भाग गए।

आपको बता दें कि केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) ने 24 फरवरी को 11,400 करोड़ रुपये के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में बैंक के प्रबंध निदेशक-सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) सुनील मेहता और कार्यकारी निदेशक के.वी. ब्रह्माजी राव से पूछताछ की। दोनों अधिकारियों को सीबीआई की मुंबई शाखा ने पूछताछ के लिए बुलाया था और दोनों से आठ घंटे तक पूछताछ की गई।

सीबीआई द्वारा 14 फरवरी को हीरा कारोबारी नीरव मोदी, पत्नी एमी, भाई निशाल, मामा मेहुल चौकसी और उनकी कंपनियों डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद यह पहली बार हुआ जब मेहता और राव से पूछताछ की गई थी।

नीरव मोदी, उसका परिवार, मामा चौकसी जनवरी के शुरुआती सप्ताह में देश छोड़कर जा चुके हैं। एफआईआर में 6,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में बताया गया है। सीबीआई ने चौकसी की अगुवाई वाले गीतांजलि समूह के खिलाफ 4,886.72 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 15 फरवरी को दूसरा एफआईआर दर्ज किया था। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा था 12 गिरफ्तार आरोपियों से 24 फरवरी को भी पूछताछ गई। 

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीमेहुल चौकसीसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील