लाइव न्यूज़ :

पीएमआरडीए की प्रस्तावित विकास योजना1,000 करोड़ रुपये का घोटाला प्रतीत होती है: शेलार

By भाषा | Updated: October 2, 2021 00:06 IST

Open in App

मुंबई/पुणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के भाजपा विधायक आशीष शेलार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) द्वारा मावल तहसील के कुछ क्षेत्रों से आरक्षण हटाने की प्रस्तावित योजना छोटे किसानों के लिए हानिकारक है और ''यह 1,000 करोड़ रुपये का घोटाला प्रतीत होती है।''

पुणे के कामशेत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में शेलार ने दावा किया कि पीएमआरडीए की प्रस्तावित विकास योजना से केवल बड़े किसानों या डेवलपर्स को फायदा होगा।

उन्होंने आरोप लगाया, '' पीएमआरडीए की प्रस्तावित विकास योजना 1,000 करोड़ रुपये का घोटाला प्रतीत होती है। विकास के नाम पर आरक्षण हटाया जा रहा है। हालांकि, छद्म किसानों के नाम का उपयोग करने वाले कुछ डेवलपर्स को इससे फायदा होगा, ना कि मावल तहसील के असली छोटे किसानों का।''

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की पुणे शहर की इकाई के अध्यक्ष और पूर्व महापौर प्रशांत जगताप ने आरोपों को खारिज कर दिया और भाजपा नेता से साक्ष्य देने करने को कहा।

जगताप ने कहा कि जिला परिषद और निकाय चुनाव करीब आने के चलते शेलार इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र