लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक से मिले 1.76 लाख करोड़ रुपये के इस्तेमाल पर PMO करेगा फैसला, वित्त मंत्रालय ने साधी चुप्पी!

By हरीश गुप्ता | Updated: September 6, 2019 09:47 IST

विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार इस राशि का इस्तेमाल बढ़ते राजकोषीय घाटे की पूर्ति और मंदी पर कमजोर होते नियंत्रण को दोबारा पाने के लिए करेगी। वित्त मंत्रालय ने इन आरोपों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार इस राशि का इस्तेमाल बढ़ते राजकोषीय घाटे की पूर्ति के लिए करेगी इस राशि के इस्तेमाल का फैसला वित्त मंत्रालय नहीं बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा।

आर्थिक मंदी से राजस्व संकलन में गिरावट के बीच सरकार ने रिजर्व बैंक से मिले 1.76 लाख करोड़ रुपये के इस्तेमाल पर फिलहाल ब्रेक लगा रखा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस राशि के इस्तेमाल का फैसला वित्त मंत्रालय नहीं बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय करेगा।

विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार इस राशि का इस्तेमाल बढ़ते राजकोषीय घाटे की पूर्ति और मंदी पर कमजोर होते नियंत्रण को दोबारा पाने के लिए करेगी। वित्त मंत्रालय ने इन आरोपों पर फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

रिजर्व बैंक ने हाल ही में जालान समिति की रिपोर्ट पर अपने 10 लाख करोड़ रुपये के अधिशेष धन से 1.76 लाख करोड़ रुपये का लाभांश सरकार को सौंपा था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राशि के इस्तेमाल के तौर तरीकों पर चर्चा के लिए जल्द ही वित्त मंत्रालय के अधिकारीगण पीएमओ के अधिकारियों से मिलेंगे।

प्रिंसिपल सेक्रेटरी नृपेंद्र मिश्रा के अगले एक हफ्ते में पीएमओ से विदा लेने और 6 अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के आगमन के बाद पीएमओ में कामकाज सामान्य होने में कुछ वक्त लगेगा।

वैसे इस बात पर सहमति बनती दिखती है कि कुछ क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने की बजाए रिजर्व बैंक से मिली राशि का इस्तेमाल अर्थव्यवस्था को गति देने और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाना चाहिए।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप