लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी नेपाल से चलेंगे कर्नाटक चुनाव प्रचार का आखिरी दांव, ये है रणनीति!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 7, 2018 20:05 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं लेकिन चुनाव के दिन प्रधानमंत्री नेपाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के पीछे कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 7 मई 2018ः कर्नाटक विधानसबा चुनाव पर पूरे देश के नजरें टिकी हुई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में पीएम मोदी भी किसी से पीछे नहीं हैं। प्रदेश में पीएम मोदी ने ताबड़तोड़ रैलियां की हैं। लेकिन चुनाव के दिन प्रधानमंत्री नेपाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के पीछे कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

पीएम मोदी का नेपाल दौरा राजनीति से नहीं बल्कि धार्मिकता से ओत-प्रोत है। नेपाल के गृहमंत्री राम बहादुर थापा के मुताबिक पीएम मोदी की इस बार की यात्रा 'राजनीतिक नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक' है। पीएम मोदी 11 मई की शाम को जनकपुर पहुंचेंगे। 12 मई को जिस दिन कर्नाटक में चुनाव होंगे पीएम मोदी नेपाल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी होंगे। जनकपुर के बाद पीएम मोदी नेपाल के अन्य धार्मिक स्थानों मुक्तिनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर आदि का भी दौरा करेंगे।'

यह भी पढ़ेंः अमित शाह का खुलासाः कर्नाटक में बीजेपी की जीत पक्की, ये हैं तीन फैक्टर

11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे की खबरें अगले दिन देशभर के अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित होंगी। जाहिर तौर पर नेपाल में उनके भव्य स्वागत और सम्मान की खबरें भी होंगी। 12 मई को ही कर्नाटक में मतदान होने हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए इससे बेहतर विज्ञापन नहीं मिल सकता!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा चाक-चौबंद रखी गई है। जनकपुरा के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर शिशिर पौडेल के मुताबिक नेपाल पुलिस, सेना और नेशनल इन्वेस्टिगेटिव डिपार्टमेंट पैनी नजर रखे हुए है। इसके अलावा भारतीय सेना भी पहले से जाकर पीएम मोदी की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018नरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप