लाइव न्यूज़ :

PM Modi In France: राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ साझा बयान में पीएम मोदी ने कहा- भारत में अगले महीने आएगा पहला राफेल विमान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2019 04:52 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में बृहस्पतिवार को फ्रांस पहुंच गए। इस दौरान वह द्विपक्षीय कूटनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यहां हवाईअड्डे पहुंचने पर यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘नमस्कार पेरिस! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के विदेश मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने उनकी यात्रा के पहले चरण पर पेरिस पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मजबूत और व्यापक कूटनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से मुलाकात करेंगे।’’

मोदी दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान अपने फ्रांसीसी समकक्ष एडवर्ड फिलिप से भी मुलाकात करेंगे और यहां भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे। वह फ्रांस में 1950 तथा 1960 के दशकों में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन करेंगे।

मोदी ने जाने से पहले दिए गए अपने बयान में कहा कि फ्रांस भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार है और दोनों ही देश इसकी अहमियत गहराई से समझते हैं और इसे साझा करते हैँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति को बल मिलेगा।

23 Aug, 19 01:08 AM

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा: कश्मीर में किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए या हिंसा को भड़काना नहीं चाहिए।

23 Aug, 19 01:06 AM

अगले महीने में आएगा पहला राफेल विमान

भारत को अगले महीने 36 राफेल लड़ाकू विमानों में से पहला विमान मिल जायेगा: प्रधानमंत्री मोदी

22 Aug, 19 11:15 PM

पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति मैंक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता

 

22 Aug, 19 11:02 PM

राष्ट्रपति मैंक्रों से मिले पीएम मोदी

 

22 Aug, 19 11:00 PM

फ्रांस के पीएम ने किया PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

 प्रधानमंत्री मोदी का यहां हवाईअड्डे पहुंचने पर यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन येव्स ले ड्रायन ने स्वागत किया।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा