पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2022 09:51 PM2022-09-19T21:51:49+5:302022-09-19T21:54:20+5:30

शिविर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लंबी उम्र की कामना की।

PM Narendra Modi Happy birthday mumbai Arjun Meghe blood donation camp organized Ramdas Athawale | पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल

पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शामिल

Highlightsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं।देश निरंतर विकास के रथ पर सवार हैं।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा दिवस के रूप में मना रही है। इस दौरान मुंबई महामंत्री अर्जुन मेघे ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

 

इस अवसर पर मुंबई इस्टीट वर्ली में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें भाजयुमो की तरफ से 36 विधानसभा में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले भी शामिल हुए। उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए लंबी उम्र की कामना की।

उन्होंने मोदी जी को देश के नहीं पूरी दुनिया का नेता बताया। साथ ही अर्जुन दत्त मेघे द्वारा आयोजत इस कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है। यह सबसे अच्छा जन्मदिन सेलिब्रेशन है। इससे पहले अर्जुन मेघे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं।

उनके नेतृत्व में देश निरंतर विकास के रथ पर सवार हैं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि वे श्री मोदी की के हाथों को और मजबूत करे, ताकि वे हर जरूरतमंद लोगों की सेवा कर सके। मौके पर भारतीय जनता युवा मौर्चा राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम, भाजपा युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना, श्रीकांत भारतीय इस शिविर में पंहुचे और रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट देकर समानित किया।

Web Title: PM Narendra Modi Happy birthday mumbai Arjun Meghe blood donation camp organized Ramdas Athawale

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे