लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं की सराहना की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 12:05 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीतने के लिए मनीष नरवाल और सिंहराज अडाना को शनिवार को बधाई दी और कहा कि जारी खेलों में गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। निशानेबाज मनीष नरवाल ने मौजूदा पैरालम्पिक खेलों में भारत की झोली में तीसरा स्वर्ण पदक डाला जबकि सिंहराज अडाना ने पी4 मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच 1 स्पर्धा में रजत पदक जीता। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो पैरालम्पिक से गौरवशाली क्षण लगातार आ रहे हैं। युवा और प्रतिभाशाली मनीष नरवाल की महान उपलब्धि। उनका स्वर्ण पदक जीतना भारतीय खेलों के लिए एक खास क्षण है। उन्हें बधाई। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘ सिंहराज अडाना ने दोबारा कर दिखाया। उन्होंने एक और पदक जीता, इस बार मिश्रित 50 मीटर पिस्टल एसएच1 स्पर्धा में। उनके इस कारनामे से भारत खुश है। भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री ने नरवाल और अडाना को फोन करके उन्हें बधाई भी दी। दोनों खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के पैरा-एथलीटों का लगातार प्रोत्साहन करने के लिए उनकी सराहना की और समर्थन करने के लिए आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज