लाइव न्यूज़ :

2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका?, पीएम मोदी ने पूछे कई सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 17:33 IST

मेरा आपसे आग्रह है, स्वदेशी अपनाइए। गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है। यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए। हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा। इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा। इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था।आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था।

मुंबईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था। मोदी ने कहा, ‘‘एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था। पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री मुंबई के पास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस की इस कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया।’’ उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारे लिए, हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’’

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य इस दशक के अंत तक भारत को वैश्विक विमानन क्षेत्र का रखरखाव और मरम्मत का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ योजना की बदौलत पिछले एक दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई यात्राा की है और अपने सपने पूरे किए हैं। मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब 160 से ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का दृष्टिकोण ‘गति और प्रगति’ पर आधारित है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमुंबईमहाराष्ट्रकांग्रेसBJPपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग