2019 में पीएम मोदी का पहला इंटरव्यू: उर्जित पटेल से लेकर राम मंदिर तक, लोकसभा चुनाव 2019 से नोटबंदी तक

By जनार्दन पाण्डेय | Published: January 1, 2019 05:21 PM2019-01-01T17:21:06+5:302019-01-01T19:05:01+5:30

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के ऐन पहले भी ठीक इसी तरह समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था। तब भी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश उनका इंटरव्यू किया था। अब फिर से लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

PM Narendra Modi 2019 first interview live, Lok Sabha Election 2019 | 2019 में पीएम मोदी का पहला इंटरव्यू: उर्जित पटेल से लेकर राम मंदिर तक, लोकसभा चुनाव 2019 से नोटबंदी तक

फाइल फोटो

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये साल के अवसर पर मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के बाबत भी उन्होंने कई बातें बताईं। इस बारे में एएनआई ने ट्वीट कर के जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 5 बजे से पीएम मोदी का इंटरव्यू रीले किया जाएगा। इसके साथ ही कई प्रमुख टीवी चैनल भी इस इंटरव्यू को दिखाएंगे।

उन्होंने कहा- आगामी लोकसभा चुनाव जनता बनाम महागठबंधन होगा। उनके अनुसार मोदी जनता के प्यार और आशीर्वाद का एक रूप मात्र है। चुनाव असल में जनता और महागठबंधन के बीच में होगा।

इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सरकार अध्यादेश नहीं लाएगी। राम मंदिर संवैधानिक तरीके से ही बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक से देश की सेना को बल मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक लड़ाई से पाकिस्तान नहीं सुधरेगा।

पूर्व रिजर्व बैंक के गर्वनर उर्जित पटेल के इस्तीफे पर पीएम मोदी ने कहा कि इसका खुलासा मैं पहली दफे कर रहा हूं। उर्जित पटेल ने छह से सात महीने पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी। तब उन्होंने अपना इस्तीफा लिख‌ित में दिया था। वह अपने निजी कारणों से इस्तीफा देना चाहते थे और दिया। इसमें कोई राजनैतिक दबाव नहीं था। बतौर आरबीआई गवर्नर उन्होंने अच्छा काम किया।

इसी दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी देश के लोगों के लिए झटका नहीं थी। एक साल पहले ही हमने ऐसे लोगों को चेतावनी दे दी थी जिनके बाद उस तरह के पैसे थे, वे उसे जमा कर सकते थे।

अपने साक्षात्कार में उन्होंने गांधी परिवार पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा, अर्से तक देश पर एक परिवार में राज किया। अब यह परिवार जमानत पर बाहर है। देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो गांधी परिवार को बचाने में लगे हैं।

 




पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2014 के ऐन पहले भी ठीक इसी तरह समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया था। तब भी एएनआई की संपादक स्मिता प्रकाश उनका इंटरव्यू किया था। अब फिर से लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।

Web Title: PM Narendra Modi 2019 first interview live, Lok Sabha Election 2019