लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी चेन्नई के अस्पताल में भर्ती, जानें कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 28, 2023 12:37 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को किडनी संबंधी परेशानी के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के पांच भाई-बहन हैं।प्रह्लाद मोदी पीएम मोदी से छोटे हैं।प्रह्लाद अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं और शहर में उनका एक टायर शोरूम भी है।

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को किडनी संबंधी परेशानी के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी के पांच भाई-बहन हैं और प्रह्लाद मोदी उनसे छोटे हैं। 

प्रह्लाद अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं और शहर में उनका एक टायर शोरूम भी है। पीएम मोदी की एक बहन और चार भाई हैं। सोमा मोदी, अमृत मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी और बहन वसंती मोदी। सोमा मोदी पीएम के सबसे बड़े भाई हैं जो स्वास्थ्य विभाग से रिटायर हैं। सोमा मोदी वर्तमान में अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम चलाते हैं।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 27 दिसंबर को कर्नाटक के मैसूर के पास प्रह्लाद मोदी का एक्सीडेंट हो गया था। वह अपने परिवार के साथ बांदीपुर से मैसूर जा रहे थे, तभी उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 2 अगस्त 2022 को, प्रह्लाद मोदी ने ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन (एआईएफपीएसडीएफ) के कई सदस्यों के साथ संगठन की विभिन्न मांगों को लेकर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीApollo Hospitalचेन्नईअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos