लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के ग्रामीणों से डिजिटल तरीके से करेंगे संवाद

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:10 IST

Open in App

अहमदाबाद, एक अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गुजरात में जल जीवन मिशन के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई।

केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन का उद्देश्य 2024 तक ग्रामीण भारत के सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। मोदी दिन में करीब 11 बजे बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका के पिंपली गांव के लाभार्थियों से बात करेंगे। प्रधानमंत्री कुछ अन्य राज्यों के लाभार्थियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

गांधी जयंती के अवसर पर गुजरात के 14,250 ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक में दिन में 10 से 11 बजे के बीच एक ‘‘ग्राम सभा’’ आयोजित की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इन सभी ग्राम सभाओं में पिंपली के निवासियों के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जल जीवन मिशन के तहत गुजरात सरकार ने सितंबर 2022 तक सभी गांवों में नल का पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक मिशन के तहत कवर किए जाने वाले 92.92 लाख घरों में से 81.41 लाख या 87.6 प्रतिशत को नल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले