लाइव न्यूज़ :

दो दिन की जापान यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- व्यापार में 2014 से अब तक 140 से 100वें स्थान पर पहुंचे हैं हम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2018 11:21 IST

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनस भारत का लक्ष्य है। जापान के पीएम शिंजो आबे और हमने मिलकर व्यापारिक कार्यों में आने वाली बहुत सी अड़चनों को समाप्त कर दिया है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दो दिवसीय दौरे पर इन दिनों जापान गए हुए हैं। आज वह टोक्यों में हैं, जहां, सुबह उन्होंने भारतियों को संबोधित किया और भारत की उपलब्धियों के बारे में बताया। जापान के साथ व्यापार पर भी मोदी ने यहां बात की है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनस भारत का लक्ष्य है। जापान के पीएम शिंजो आबे और हमने मिलकर व्यापारिक कार्यों में आने वाली बहुत सी अड़चनों को समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 4.5 साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने अपनी लिस्ट में ईज ऑफ डूइंग बिजनस को सबसे ऊपर रखा। 2014 में 140 स्थान से छलांग लगाकर अब हम 100 स्थान के अंदर आ गए हैं।मोदी ने बात करते हुए कहा कि एडीआई के नजरिए से भारत इस वक्त सबसे खुली अर्थव्यवस्था हो गई है। हम दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था हैं। इतना ही नहीं मोदी ने जापान से भारत के साथ व्यापार में जुड़ने सा आग्रह किया।

वहीं, इससे पहले  आज टोकियो में भारतीय समुदाय के लोगों  से रू-ब-रू हुए हैं।  इस दौरान उन्होंने भारतवंशियों से कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत में किस तरह से बड़े बड़े बदलाव हो रहे हैं। जिस कारण से भारत को लेकर पूरे विश्व में उत्सुकता है। साथ ही जापान में रहने वाले भारतीयों से उन्होंने मेक इन इंडिया मुहिम से जुड़कर स्वदेश के विकास के लिए आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की है

टोक्यो में भारतीय समुदाय के बीच उन्होंने कहा, 'आज पर्यावरण की सुरक्षा, आर्थिक असंतुलन दूर करने के लिए और विश्व शांति के लिए भारत की भूमिका अग्रणी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीवाली में दीपक जहां रहता है उजाला फैलाता है, उसी तरह से आप भी जापान में दुनिया के हर कोने में अपने और देश के नाम को रोशन करें, यही मेरी आप सबके लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजापान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार