लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने नेताजी के पैतृक आवास का दौरा किया, पहुंचे विक्टोरिया मेमोरियल

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:07 IST

Open in App

कोलकाता, 23 जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पैतृक आवास ‘‘नेताजी भवन’’ का दौरा किया और इसके बाद वे ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह में हिस्सा लेने विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे।

यहां के भवानीपुर इलाके में स्थित ‘‘नेताजी भवन’’ पहुंचने पर सुगतो बोस और उनके भाई सुमंत्रो बोस ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ये दोनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते हैं।

‘‘नेताजी भवन’’ में प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे लोगों ने उनके पहुंचने पर ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

सुगतो बोस ने कहा कि मोदी को वह ‘‘वंडर कार’’ दिखाई गई जिसमें सवार होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता से गोमो पहुंचे थे।

मोदी को नेताजी और उनके भाई सरत चंद्र बोस के कमरे भी दिखाए गए।

प्रधानमंत्री ने उस संग्रहालय का भी दौरा किया जहां आजाद हिंद फौज से जुड़ी यादगार तस्वीरें हैं।

उन्होंने इसके बाद नेशनल लाइब्रेरी का दौरा किया। वहां ‘‘21वीं सदी में नेताजी की विरासत का पुन:अवलोकन’’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। वहां कलाकारों की ओर से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। प्रधानमंत्री ने कलाकारों और सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों से संवाद किया।

यहां से प्रधानमंत्री सीधे विक्टोरिया मेमोरियल पहुंचे जहां वे ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह आयोजित किया गया है ।

इससे पहले, प्रधानमंत्री का विमान तकरीबन तीन बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा। राज्य सरकार के मंत्री पुर्णेंदु बसु ने उनका स्वागत किया। वहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर के जरिए शहर के आरसीटीसी मैदान पहुंचे। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ और राज्य सरकार के मंत्री फिरहद हकीम ने यहां उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने आज सुबह असम के शिवसागर जिले में स्थित जेरेंगा पठार के मूल निवासी और भूमिहीन परिवारों के लिए 1.6 लाख भूमि पट्टा आवंटन अभियान की शुरुआत की।

सरकार ने पिछले दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ''पराक्रम दिवस'' के तौर पर मनाने का निर्णय किया।

गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में 85 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जो साल भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं