लाइव न्यूज़ :

PM मोदी कल करेंगे आगरा मेट्रो परियोजना का उद्घाटन, जानें- कब से शुरू होंगी सेवाएं

By स्वाति सिंह | Updated: December 6, 2020 21:08 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 दिसंबर 2020 आगरा मेट्रो परियोजना का उद्घाटन करेंगे। आगरा के 15 बटालियन पीएसी परेड मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आगरा को मेट्रो रेल की सौगात मिलने जा रही हैआगरा मेट्रो परियोजना में 2 गलियारे शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 29.4 किलोमीटर है

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी । राज्य सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने आठ मार्च 2019 को कानपुर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया था और अब वह सोमवार को इसके निर्माण कार्यों की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने बताया कि आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी परेड ग्राउण्ड में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत कुल 29.4 किमी. लम्बे दो कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है। ताज ईस्ट गेट से सिकन्दरा के बीच लगभग 14 किमी. लम्बा पहला कॉरिडोर बनेगा और इस मार्ग पर 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैण्ट से कालिन्दा विहार के बीच निर्मित होगा, जिसकी लम्बाई 15.4 किमी. होगी और इस मार्ग पर कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।

उन्होंने बताया कि इस मेट्रो रेल परियोजना से आगरा की 26 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। साथ ही, हर साल आगरा आने वाले लगभग 60 लाख पर्यटक भी शहर में विश्वस्तरीय मेट्रो सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के रूप में आगरा शहर को एक अत्याधुनिक और वैश्विक स्तर का मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (एमआरटीएस) उपलब्ध हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि आगरा मेट्रो रेल के कॉरिडोर इस तरह निर्धारित किए गए हैं कि शहर के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों, बस डिपो, कॉलेजों एवं प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों को आपस में जोड़ा जा सके। 

टॅग्स :आगरानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे