लाइव न्यूज़ :

अमेरिका यात्रा के दौरान एलन मस्क से मिलेंगे पीएम मोदी, विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों से भी करेंगे मुलाकात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 20, 2023 15:40 IST

न्यूयॉर्क में पीएम मोदी विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों से मुलाकात करेंगे। इन नेताओं में नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान एलन मस्क से मुलाकात करेंगे।प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में मस्क से कैलिफोर्निया में टेस्ला मोटर्स के कारखाने के दौरे के दौरान मिले थे।मस्क के साथ पीएम की आगामी बैठक ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला अपने भारतीय कारखाने के लिए एक स्थान की तलाश कर रही है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी ऐतिहासिक अमेरिकी यात्रा के दौरान टेस्ला के सीईओ और ट्विटर के मालिक एलन मस्क से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले 2015 में मस्क से कैलिफोर्निया में टेस्ला मोटर्स के कारखाने के दौरे के दौरान मिले थे। उस वक्त मस्क ने ट्विटर नहीं खरीदा था।

मस्क के साथ पीएम की आगामी बैठक ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला अपने भारतीय कारखाने के लिए एक स्थान की तलाश कर रही है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान मस्क से पूछा गया कि क्या वाहन निर्माता की भारतीय बाजार में दिलचस्पी है। उन्होंने जवाब में कहा, "बिल्कुल". उन्होंने कहा कि टेस्ला द्वारा इस साल के अंत तक भारत में अपनी फैक्ट्री स्थापित करने के लिए स्थान को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क में पीएम मोदी विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक विचारकों से मुलाकात करेंगे। इन नेताओं में नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हैं। इन नेताओं के साथ प्रधानमंत्री की बातचीत का उद्देश्य अमेरिका में विकास को समझना और संभावित सहयोग की तलाश करना है।

मस्क के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लेखक और खगोल वैज्ञानिक नील डेग्रसे टायसन, अर्थशास्त्री पॉल रोमर, सांख्यिकीविद् निकोलस नसीम तालेब और निवेशक रे डेलियो से मिलेंगे। इसके अलावा सूची में भारतीय-अमेरिकी गायक फालू शाह, लेखक और शोधकर्ता जेफ स्मिथ, पूर्व अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि माइकल फ्रोमैन, राजनयिक डैनियल रसेल और रक्षा विशेषज्ञ एलब्रिज कोल्बी हैं।

प्रधानमंत्री का चिकित्सक और नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. पीटर एग्रे, स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. स्टीफन क्लास्को और भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी और कलाकार चंद्रिका टंडन से भी मिलने का कार्यक्रम है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक प्रतिष्ठित राजकीय यात्रा के लिए मंगलवार सुबह अमेरिका के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करना, व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज शामिल हैं। इस ऐतिहासिक यात्रा के एजेंडे में व्यापार और रक्षा संबंध शीर्ष पर हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएलन मस्कअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण