लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने तिरुपति में राहुल गांधी पर इशारों में कसा तंज, कहा- चुनावी खुमारी से नहीं उबरे कुछ लोग

By भाषा | Updated: June 9, 2019 20:48 IST

पीएम मोदी ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और 2022 में देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि दो बेहतरीन पर्व आने वाले समय में देश के सामने है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा,‘‘ हमें जो प्रचंड जनादेश मिला है उसे देखते हुए कुछ लोग सोचते हैं कि आकांक्षाएं और अपेक्षाएं (सरकार पर) बढ़ गई हैं।नरेन्द्र मोदी ने कहा,‘‘हमारे लिए यह समाप्त हो चुका है। अब हमारा पूरा ध्यान विकास और जनता के कल्याण में है।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं जैसा कि हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है, वह बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी है।

पीएम मोदी ने कहा,‘‘ हमें जो प्रचंड जनादेश मिला है उसे देखते हुए कुछ लोग सोचते हैं कि आकांक्षाएं और अपेक्षाएं (सरकार पर) बढ़ गई हैं। वे यह भी अचरज करते हैं कि मोदी क्या कर सकता है। हमें इसे एक बड़े अवसर की तरह देखना चाहिए। मैं इसे बेहतर भारत की गारंटी के तौर पर देखता हूं।’’ मोदी दो देशों की यात्रा के बाद तिरुपति पहुंचे हैं।

उन्होंने राज्य भाजपा द्वारा रेनीगुंटा में आयोजित धन्यवाद जन सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें देश के 130 करोड़ लोगों पर भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उनके योगदान और समर्थन से हम देश को नयी दिशा दे सकते हैं।’’

पीएम मोदी ने अक्टूबर 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और 2022 में देश के आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि दो बेहतरीन पर्व आने वाले समय में देश के सामने है। उन्होंने कहा,‘‘अगर 130 करोड़ भारतीय में से प्रत्येक एक कदम आगे बढ़ाए तो देश भी कई कदम आगे बढ़ जाएगा।’’

उन्होंने भारत के 130 करोड़ लोगों के सपनों को समझने के लिए भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद मांगा और कहा कि केन्द्र और राज्य को इसे पाने के लिए साथ मिल कर काम करना चाहिए और नए भारत का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्ररोक्ष रूप से तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग चुनावी खुमारी से अभी तक बाहर नहीं निकल सके हैं।

 

मोदी ने कहा,‘‘हमारे लिए यह समाप्त हो चुका है। अब हमारा पूरा ध्यान विकास और जनता के कल्याण में है।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यंमत्री जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीतिरुपतिवाईएसआर कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ