"पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'...हमने राज्य को चंदा-चंदा करने वालों से कराया मुक्त"- जनसभा में बोले पीएम मोदी, कही यह बात
By आजाद खान | Updated: February 11, 2023 14:48 IST2023-02-11T14:16:28+5:302023-02-11T14:48:17+5:30
त्रिपुरा चुनाव 2023 के मद्देनजर पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए बोला है कि "त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है।"

फोटो सोर्स: ANI
अगरतला: शनिवार को त्रिपुरा की एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने कहा है कि राज्य को भाजपा की सरकार में हिंसा और चंदे से मुक्ति मिली है। उनके अनुसार, त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी का झंडा फहराया जाता था, लेकिन उनकी सरकार के आने के बाद यह बदला है।
यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है और आने वाले समय में भाजपा की यहां सरकार बनेगी। आपको बता दें कि इस जनसभा में मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल थे जिन्होंने ने भी कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर निशाना साधा है।
त्रिपुरा में क्या बोले पीएम मोदी
दरअसल, त्रिपुरा के अमबासा में बीजेपी की एक विजय संकल्प रैली का आज आयोजन हुआ है। इस रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि त्रिपुरा चुनाव की यह उनकी पहली रैली है और जिस तरीके से लोगों ने इस रैली में हिस्सा लिया है, उससे यह लगता है कि आने वाले समय में यहां भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनेगी।
त्रिपुरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धलाई के अंबासा पहुंचे है जहां वे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित हैं।#TripuraElections2023pic.twitter.com/mVIdpxOMDw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2023
ऐसे में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है।"
सीएम माणिक साहा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
रैली के दौरान अपने भाषण में पीएम मोदी ने राज्य में कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि यहां के पुलिस स्टेशनों पर पहले सीपीएम के कैडरों का कब्जा था, लेकिन जब से भाजपा का राज्य हुआ है तब से यहां कानून का शासन हुआ है। रैली में उन्होंने राज्य में महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बोला है।
पीएम मोदी ने अनपे संबोधन में यह भी कहा है कि "त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है... त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।"
रैली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल थे और उन्होंने ने भी कांग्रेस और सीपीएम पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि "आज कांग्रेस के दफ्तर से सीपीएम का झंडा निकलता है और सीपीएम के दफ्तर से कांग्रेस का झंडा निकलता है। आज ऐसे भी नेता हैं जो इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं लेकिन इन्होंने अपने शासनकाल में कितना खून बहाया है वो 35 साल में हमने देखा है।"