लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम मंदिर का ‘भूमि पूजन’ करना एक स्वर्णिम पल : शिवसेना

By भाषा | Updated: August 4, 2020 15:22 IST

अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे,

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन में संगम की मिट्टी और जल का उपयोग होगा इस अभियान से जुड़ी रहीं उमा भारती भी अयोध्या नहीं जाएंगी।

शिवसेना ने मंगलवार को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर पूरा देश उत्साहित है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इसकी नींव रखने से बड़ा स्वर्णिम पल और कोई नहीं हो सकता। शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के सम्पादकीय में कहा कि देश में कोविड-19 संकट जारी है लेकिन भगवान राम के आर्शिवाद से वह भी खत्म हो जाएगा। उसने कोरोना वायरस से संक्रमित केन्द्रीय गृह मंत्रह अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल ना होने पर उसके थोड़ा फीका पड़ने की बात भी कही।

शाह ने रविवार को ही कोरोना वायरस से अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। शिवसेना ने कहा कि वह उनके जल्द ठीक होने की कामना करती है। साथ ही उसने कहा कि शाह के बीमार होने से राजस्थान में अशाके गहलोत सरकार पर मंडरा रहा खतरा कम नहीं हो जाता। गहलोत को इससे खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा नेता कहीं भी हों, वह अपनी राजनीति जारी रखेंगे।

मराठी दैनिक पत्र ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी खुद अयोध्या जाकर भूमि पूजन करेंगे।’’ उसने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. के. अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसमें हिस्सा लेंगे। वह कोविड-19 के मद्देनजर अयोध्या नहीं जर रहे। इस अभियान से जुड़ी रहीं उमा भारती भी अयोध्या नहीं जाएंगी।

शिवसेना ने कहा, ‘‘ देश भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। देश के प्रधानमंत्री के मंदिर की नींव रखने से बड़ा स्वर्णिम पल कोई नहीं हो सकता।’’ उसने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस फैला है। अयोध्या, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में यह फैला है। यह संकट भी भगवान राम के आर्शिवाद से खत्म हो जाएगा।’’ 

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिनरेंद्र मोदीअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया