लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने हैदराबाद में 11,360 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया; MMTS के तेजी से विकास के लिए 600 करोड़

By अनिल शर्मा | Updated: April 8, 2023 13:59 IST

हैदराबाद में 11 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ पा रहा है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार तेलंगाना में आधुनिक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम ने तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की पीएम मोदी ने कहा कि यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा, केंद्र की राजग सरकार तेलंगाना के नागरिकों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती है।

हैदराबादः नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हैदराबाद में तेलंगाना-आंध्रप्रदेश को जोड़ने वाली सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत करने सहित 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। यह ट्रेन एक प्रकार से आस्था, आधुनिकता और टूरिज्म को जोड़ने वाली है। 

नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में AIIMS बीबीनगर का शिलान्यास किया और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हैदराबाद में करीब 70 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क बनाया गया है। आज यहां 13 MMTS (Hyderabad Multi-Modal Transport System) सर्विस शुरू हुई है, MMTS का तेजी से विस्तार हो सके जिसके लिए तेलंगाना के लिए 600 करोड़ रुपए रखे गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ना सिर्फ रेलवे बल्कि यहां हाईवे के प्रोजेक्ट का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा,  केंद्र सरकार तेलंगाना में आधुनिक नेशनल हाईवे के निर्माण के लिए जुटी है। केंद्र की राजग सरकार तेलंगाना के नागरिकों के सपनों को साकार करना अपना कर्तव्य समझती है। बकौल पीएम मोदी- तेलंगाना पूरे देश में रेलवे के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ पा रहा है।

पीएम ने अपने भाषण में यूक्रेन-रूस युद्ध और कोविड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया अर्थव्यवस्था में उतार-चढ़ाव देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा- भारत अनिश्चितता के इस दौर में उन देशों में से एक है, जो बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में रिकॉर्ड राशि का निवेश कर रहा है। इस साल के बजट में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया