लाइव न्यूज़ :

PM MODI IN UP: इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा, पीएम मोदी बोले- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 14:25 IST

PM MODI IN UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा,'' मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे- ये खबर भी पक्की निकली। आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। मतलब- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, ये कांग्रेस का लक्ष्य है।''

Open in App
ठळक मुद्देPM MODI IN UP: राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अमेठी सीट भाजपा नेता स्मृति ईरानी के हाथों गंवा बैठे थे। PM MODI IN UP: इस बार वह रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं। PM MODI IN UP: पंजे और साइकिल के सपने टूट गए।

PM MODI IN UP: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव को कांग्रेस के लिए अस्तित्व का संकट करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि अब कांग्रेस का लक्ष्य ‘येन केन प्रकारेण 50 सीट’ जीतना है ताकि वह अपनी इज्जत बचा सके। प्रधानमंत्री मोदी आज यहां केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे । कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा,'' मैंने कहा था कि ये शहजादे केरल के वायनाड से भागेंगे। मैंने कहा था कि वो अमेठी की तरफ जाने की हिम्मत नहीं करेंगे- ये खबर भी पक्की निकली। आगे की खबर ये है कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। मतलब- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, ये कांग्रेस का लक्ष्य है।''

राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अमेठी सीट भाजपा नेता स्मृति ईरानी के हाथों गंवा बैठे थे। और इस बार वह रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा ,''पंजे और साइकिल के सपने टूट गए।

अब 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए?’’ उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा, ‘‘और मुझे तो कोई बात रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है।'' फतेहपुर सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान हैं जहां भाजपा की निरंजन ज्योति के मुकाबले समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल मैदान में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPअमेठीरायबरेलीस्मृति ईरानीराहुल गांधीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारतUP: बूथ पर बैठकर मंत्री और विधायक SIR का फार्म भरवाए, सीएम योगी ने दिए निर्देश, राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता, पर अभी तक 60% से कम ने फार्म भरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भारतIndiGo flight cancellations: इंडिगो आने वाले दिनों में भी कैंसिल करेगा फ्लाइट, एयरलाइंस ने 10 फरवरी तक का मांगा समय