लाइव न्यूज़ :

India Ideas Summit: इंडिया आइडियाज सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा-गरीबों और कमजोरों के लिए हो विकास का अजेंडा

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2020 21:34 IST

India Ideas Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में कहा कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत, वृद्धि के एजेंडे में गरीबों का ध्यान रखना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित कर रहे हैं।यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर के लोगों की नजर है।

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अमेरिका-भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ को संबोधित कर रहे हैं। यूएसआईबीसी की 45वीं वर्षगांठ पर आयोजित इस शिखर सम्मेलन पर दुनियाभर के लोगों की नजर है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि USIBC इस साल अपनी 45वीं वर्षगांठ मना रहा है। ह पिछले दशकों में भारतीय और अमेरिकी व्यवसाय को करीब लेकर आया है। उन्होंने कहा, 'हम सभी इस बात पर सहमत है कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत है। हम सभी को एकसाथ आकर बेहतर भविष्य देना होगा। मैं पूरी तरह से मानता हूं कि भविष्य को लेकर अप्रोच मानव केंद्रित होना चाहिए।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया आइडियाज शिखर सम्मेलन में कहा कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत, वृद्धि के एजेंडे में गरीबों का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा, 'भारत निवेशकों को कारोबार करने को आमंत्रित करता है, देश में ऊर्जा, कृषि, प्रौद्योगिक क्षेत्र, बिजली बुनियादी ढांचा समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के काफी अवसर। हमने छह साल में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाया है, भारत आज अवसरों का देश।'

शिखर सम्मेलन के दौरान दौरान कोरोना महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और उनके संबंधों पर चर्चा हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान जारी किया था कि इस साल के ‘इंडिया आइडियाज समिट’ की विषयवस्तु ‘बेहतर भविष्य का निर्माण’ है।

बयान में कहा गया कि शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिकी सरकार के शीर्ष नीति-निर्माता, अधिकारी और व्यापार तथा समाज के विचारक शामिल होंगे। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 21-22 जुलाई को होगा।

इस साल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ, वर्जीनिया के सीनेटर मार्क वार्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली शामिल हैं। बयान में कहा गया, ‘‘शिखर सम्मेलन में महामारी के बाद की दुनिया में भारत-अमेरिकी सहयोग और दोनों देशों के बीच भविष्य में रिश्ते जैसे विषयों पर चर्चा होगी।’’ 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब