लाइव न्यूज़ :

2019 के लिए पीएम मोदी ने बनाया है "6-लेयर प्लान", क्या इससे दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2019 15:26 IST

अगले पांच महीने केवल चुनाव के महीने हैं, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता जो बयान दें, कार्यक्रम करें, भाषण दें. उसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर जोर हो.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शिका पुस्तिका दी गई है.भाजपा ने कहा है कि पार्टी का कार्यकर्ता भावुक भी है और तीन तलाक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे मुद्दे अहम हैं. इन विषयों पर कार्यकर्ता सरकार के प्रयासों से जनता को अवगत कराएं.

भाजपा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने का औपाचारिक ऐलान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को छह सूत्रीय चुनावी मंत्र दिया है. चुनावी एजेंडे को मोदी के निर्णायक नेतृत्व, पांच साल की उपलब्धियों, मतदाताओं से सघन संपर्क, संगठन शक्ति के भरपूर उपयोग, विपक्ष के दुष्प्रचार का आक्रामक जवाब और संवेदनशील मुद्दों पर सुविचारित प्रतिक्रिया के ईद-गिर्द रखने को कहा है.

भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी की बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शिका पुस्तिका दी गई है. उनसे कहा गया है कि चुनाव में एजेंडा वह हो जो हम तय करें और इसे आक्रामकता से आगे बढ़ाएं.

पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि अगले पांच महीने केवल चुनाव के महीने हैं, ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता जो बयान दें, कार्यक्रम करें, भाषण दें. उसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर जोर हो. पार्टी ने जोर दिया है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता ठान ले कि चुनाव का मुख्य मुद्दा 'नेतृत्व' हो तब उन्हें कोई पराजित नहीं कर सकता क्योंकि इस मुद्दे पर विपक्ष टिक नहीं सकता.

देश का नेतृत्व आगामी चुनाव के बाद किसके हाथों में जाने वाला है, इस विषय को मतदाता के सामने रखें. भाजपा ने कार्यकर्ताओं को मोदी के नेतृत्व में पांच साल के कार्यों को भी आक्रामकता से रखने को कहा है.

पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बारे में 'इंफार्मेटिक्स सामग्री' उपलब्ध कराई गई है. इसमें पिछले पांच साल में तीव्र आर्थिक विकास, विकास को गरीब कल्याण से जोड़ने की पहल समेत सरकार की कल्याण योजनाओं के लाभ को जनता के बीच रखने को कहा गया है.

पार्टी कार्यकर्ताओं को सामान्य बोलचाल की भाषा में सरकार की उपलब्धियों को रखने की सलाह दी गई है.

सुबह 10:30 बजे तक कर लें मतदान

भाजपा ने अगले कुछ महीने के लिए 13 कार्यक्रम बनाए हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण सरकार की कल्याण योजनाओं के 22 करोड़ लाभार्थियों से सीधे संपर्क बनाना है.

पार्टी के पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को 20 जनवरी तक इन लाभार्थियों की सूची उपलब्ध करा दी जाएगी. फिर शक्ति केंद्रों के माध्यम से छोटे-छोटे समूह में संपर्क कार्य आगे बढ़ाया जाएगा. पार्टी कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हर लाभार्थी के पास भाजपा का कमल निशान और मोदी के चित्र वाली पर्ची पहुंचे.

पार्टी कार्यकर्ताओं को कमलदीप जलाने और अपने-अपने क्षेत्र में कमल दीपावली का आयोजन करने की सलाह दी गई है. पार्टी ने कहा है कि हर कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि उसके परिवार वाले, उसके मित्र सुबह 10:30 बजे तक मतदान कर लें.

'दुष्प्रचार का आक्रामक जवाब दें'

भाजपा ने कहा है कि पार्टी का कार्यकर्ता भावुक भी है और तीन तलाक, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे मुद्दे अहम हैं. इन विषयों पर कार्यकर्ता सरकार के प्रयासों से जनता को अवगत कराएं. पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के दुष्प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देने को भी कहा गया है.

इस संबंध में आरक्षण, राफेल, औद्यागिक घरानों से जुड़े बैंकों के कर्जदारों, किसानों के विषय पर पार्टी के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन करने को कहा गया है. पार्टी कार्यकर्ताओं को देशभर में फैले पार्टी संगठन का सदुपयोग करने और मतदाता के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने को भी कहा गया है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो