लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी का ऐलान, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 90 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च

By निखिल वर्मा | Updated: June 30, 2020 16:34 IST

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होंगे. केंद्र सरकार पहले ही तीन महीने में 60 हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए दिन-रात एक करेंगे। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार नवंबर के आखिर तक कर दिया गया है80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली और छठ पूजा तक, यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया है। इस दौरान 80 करोड़ गरीब लोगों को महीने में 5 किलो गेहूं और 5 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही एक किलो चना भी मुफ्त दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 5 महीने गरीबों को राशन देने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 90 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले तीन महीने का खर्च भी जोड़ दें तो ये करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपये हो जाता है।

उन्होंने कहा कि अब पूरे भारत के लिए एक राशन-कार्ड की व्यवस्था भी हो रही है यानि एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड। इसका सबसे बड़ा लाभ उन गरीब साथियों को मिलेगा, जो रोज़गार या दूसरी आवश्यकताओं के लिए अपना गांव छोड़कर के कहीं और जाते हैं।

पीएम मोदी ने कहा, आज गरीब और जरूरतमंद को अगर सरकार मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है। पहला हमारे देश के मेहनती किसान और दूसरा हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर। आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है, अपना दायित्व निभाया है, इसलिए आज देश का गरीब, इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है। मैं आज हर गरीब के साथ ही देश के हर किसान और हर टैक्सपेयर का ह्रदय से बहुत बहुत अभिनंदन करता हूं, उन्हें नमन करता हूं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत