लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच इजरायल में तीन सप्ताह का लॉकडाउन, PM बेंजामिन नेतन्‍याहू ने किया ऐलान

By स्वाति सिंह | Updated: September 14, 2020 13:12 IST

इजराइल में कोरोना वायरस प्रकोप के मामलों में एक बार फिर से बढ़त देखी जा रही है। यहां संक्रमण के मामले डेढ़ लाख से ज्यादा हो चुके हैं। फिलहाल लॉकडाउन के कारण अहम यहूदी त्यहोरों को नहीं मनाया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबेंजामिन नेतन्‍याहू ने सोमवार को कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन सप्‍ताह तक के लिए लॉकडॉउन का ऐलान किया है। इस दौरान संक्रमण को रोकने के लिए स्‍कूल और दुकानों को बंद रखा जाएगा।

तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने सोमवार को कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन सप्‍ताह तक के लिए लॉकडॉउन का ऐलान किया है। इस दौरान संक्रमण को रोकने के लिए स्‍कूल और दुकानों को बंद रखा जाएगा। शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस कोरेाना लॉकडाउन के दौरान इजरायली लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कैबिनेट के फैसले को टीवी कांफ्रेंस कर बताया। इजराइल में तीन सप्ताह तक लागू लॉकडाउन 9 अक्टूबर को खत्म होगा। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "मैं जानता हूं हम सभी के लिए इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। ये छुट्टियों के दिन नहीं हैं जिसके हम आदी रहे हैं। हम अपने परिवार के साथ उत्सव मनाने की स्थिति में नहीं होंगे।" उन्होंने आगे बताया कि अगर सभी लोग नियमों का पालन करते रहें तो उन्हें विश्वास है कि कोरोना वायरस को मात दिया जा सकेगा। उन्होंने वैक्सीन और तेजी से की जा रही टेस्टिंग प्रक्रिया पर भी अपने टेलीविजन संबोधन में लोगों का ध्यान खींचा।

सख्त पाबंदी लागू करनेवाला बना पहला देश 

इस बीच इजराइली सरकार में शामिल एक मंत्री ने कैबिनेट के फैसले का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया है। हालांकि शुरुआती स्तर पर संक्रमण की रोकथाम के लिए इजराइल की काफी सराहना हुई थी। मगर बढ़ते मामलों के चलते  प्रधानमंत्री और सरकार के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। आरोप है कि सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए ठीक से उपाय नहीं किए। रविवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग करते हुए रैली निकाली। उन्होंने एयरपोर्ट जानेवाले नेतन्याहू के रास्ते को घेर लिया। नेतन्याहू को अमेरिका बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ समझौता करने के लिए जाना था।इजराइल के मंत्री ने प्रस्तावित लॉकडाउन के विरोध में इस्तीफा दिया

इजराइल के एक प्रमुख मंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण यहूदी नववर्ष के पहले इस सप्ताह राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाये जाने संबंधी सरकार के एक अपेक्षित फैसले के विरोधस्वरूप रविवार को इस्तीफा दे दिया। इजराइल में महामारी की शुरूआत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रहे और अब आवास मंत्री याकोव लित्जमैन ने अपेक्षित लॉकडाउन उपाय की अत्यधिक आलोचना की और कहा कि इससे लोगों को बहुत परेशानी होगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा दिल उन हज़ारों यहूदियों के साथ है जो साल में एक बार उपासनागृह पर आते हैं और लॉकडाउन के कारण इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा।’’

टॅग्स :इजराइलकोरोना वायरसबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो