दिल्ली में सुहावना मौसम

By भाषा | Published: October 31, 2021 12:42 PM2021-10-31T12:42:50+5:302021-10-31T12:42:50+5:30

pleasant weather in delhi | दिल्ली में सुहावना मौसम

दिल्ली में सुहावना मौसम

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह मौसम सुहावना बना रहा और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग ने दिन भर आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जाहिर की है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: pleasant weather in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे