लाइव न्यूज़ :

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं वाले स्थान अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे: मोदी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा का पर्यटन के साथ बहुत मजबूत संबंध है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया है और जिनके पास बेहतर स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा है, वे अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे, विशेष तौर पर महामारी के मद्देनजर।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत के बाद अपने संबोधन में, मोदी ने कहा कि जब स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को एकीकृत और मजबूत किया जाता है, तो यह पर्यटन क्षेत्र में भी सुधार करता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह संयोग है कि आज का कार्यक्रम विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। कुछ लोगों को आश्चर्य हो सकता है कि स्वास्थ्य कार्यक्रम का पर्यटन से क्या लेना-देना है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा का पर्यटन से बहुत गहरा संबंध है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘क्या कोई पर्यटक ऐसी जगह आना चाहेगा जहां आपात स्थिति में इलाज की समुचित सुविधा न हो? और कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि पर्यटक उन जगहों पर सुरक्षित महसूस करेंगे जहां अधिक लोगों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया गया है।

मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे कई पर्यटन स्थलों वाले राज्यों में टीकाकरण पर जोर दिया गया है, ताकि पर्यटकों के बीच आत्मविश्वास पैदा हो। उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा बेहतर होगा, पर्यटन की संभावनाएं बेहतर होंगी। यानी अस्पताल और आतिथ्य एक दूसरे के साथ मिलकर चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो