लाइव न्यूज़ :

इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे पर पीयूष गोयल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वह वर्षों से है भ्रष्टाचार में लिप्त, बीजेपी ने किया कालेधन पर वार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2019 20:33 IST

इलेक्टोरल बॉन्ड मामलाः पीयूष गोयल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार चुनाव आयोग की सलाह पर कैश में डोनेशन के रूप में 2000 रूपये से ज्यादा देने पर रोक लगा दी। पहले 20 हजार तक कैश में डोनेशन दी जा सकती थी।

Open in App
ठळक मुद्देसंसद के शीतकालीन सत्र जारी में कांग्रेस ने लोकसभा व राज्यसभा में इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाया।गुरुवार देर शाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से भ्रष्टाचार में लिप्त है।

संसद के शीतकालीन सत्र जारी में कांग्रेस ने लोकसभा व राज्यसभा में इलेक्टोरल बॉन्ड का मुद्दा उठाया, जिसके बाद गुरुवार देर शाम केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि पीएम मोदी की सरकार में भारतीय राजनीति में पारदर्शिता लाने के लिए जो एक बहुत अहम कदम उठाया इलेक्ट्रोरल बॉन्ड्स का है। इससे पहली बार भ्रष्टाचार और बदनामी से जुड़ा हुआ पैसा जो कई पार्टियों को चलाए जा रहा था उसके ऊपर रोक लगाने में सफल हुए हैं। बता दें कांग्रेस ने मोदी सरकार को संसद में घेरते कहा है कि बीजेपी इलेक्टोरल बॉन्ड से मिलने वाले पूरे चंदे का खुलासा करे।

पीयूष गोयल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार चुनाव आयोग की सलाह पर कैश में डोनेशन के रूप में 2000 रूपये से ज्यादा देने पर रोक लगा दी। पहले 20 हजार तक कैश में डोनेशन दी जा सकती थी। इलेक्टोरल बॉन्ड का सिर्फ वही लोग विरोध कर रहे हैं, जो काले धन में विश्वास करते हैं और जिनको आदत पड़ गई है चुनाव में काला धन इस्तेमाल करने की।

उन्होंने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने राफेल पर अनाप-शनाप आरोप लगाए, जिसको जनता ने भी नकार दिया और कोर्ट ने भी उनके बेबुनियाद आरोपों को नष्ट कर दिया। बीजेपी एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने लगातार कालेधन पर वार किया है और चुनावी प्रणाली में ईमानदार पैसे को प्रोत्साहन दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वर्षों से भ्रष्टाचार में लिप्त है। हाल का देखें तो किस प्रकार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के यहां चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपये जब्त किए। मैं जब विपक्ष में था तो ये विषय उठता था कि कोई तरीका निकाला जाए, जिससे विपक्ष को भी लोग बिना डर के पैसे दे सकें। उस समय अगर कोई हमें चेक से पैसा देता था, तो उस समय की कांग्रेस सरकार उनके ऊपर अनाप-शनाप कार्रवाई करती थी, उन्हें तंग करती थी।

उन्होंने कहा कि वर्षों तक जिन पार्टियों में व्यक्ति अमीर हुए, व्यक्तियों ने भ्रष्टाचार का पैसा लिया और राजनीति को भ्रष्टाचार में लिप्त कर दिया। आज उन्हें जब चोट लगी और ईमानदार पैसा राजनीति में आया तो अब ये आरोप लगाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हमने इलेक्टोरल बॉन्ड्स के माध्यम से सुनिश्चित किया है कि जो भी पैसा राजनीति में आये, वो पैसा बैंक के माध्यम से आये, उसका केवाईसी  हो।

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों