लाइव न्यूज़ :

पीयूष गोयल का दावा- इस साल एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक रेल दुर्घटना में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई

By भाषा | Updated: December 28, 2019 05:55 IST

रेलमंत्री ने कहा, “इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है।

Open in App

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी दुर्घटना हुए बिना रेल के संचालन का श्रेय रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों को दिया। मडगांव में शुक्रवार को संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने इसे एक महान उपलब्धि बताया।

रेलमंत्री ने कहा, “इस वर्ष एक अप्रैल से 27 दिसंबर तक एक भी रेलयात्री की (दुर्घटना में) मौत नहीं हुई है। यह दिन रात काम करने वाले रेलवे के 13 लाख कर्मचारियों के लिए एक महान उपलब्धि है। वे जाड़ा, गरमी, बरसात हर परिस्थिति में, यहां तक की हिंसा की स्थिति में भी रेलवे का सुगम संचालन सुनिश्चित करते हैं।”

उन्होंने कहा कि रेलवे के 165 वर्ष के इतिहास में 2017-18 सबसे सुरक्षित साल था और यह प्रदर्शन 2018-19 में और बेहतर हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले बारह साल में रेलवे में पचास लाख करोड़ निवेश करने की घोषणा की है और रेलवे का लक्ष्य यात्रियों को उत्तम सेवा देना होगा। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया