लाइव न्यूज़ :

इंदिरा रसोई योजना की जूठी थाली चाट रहे थे सुअर, फोटो वायरल होने पर मचा हड़कंप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 2, 2022 20:32 IST

राजस्थान के भरतपुर में गहलोत सरकार द्वारा चलाये जाने वाले 'इंदिरा रसोई योजना' के फूड सेंटर के बाहर रखी जूठी थालियों को सूअरों द्वारा चाटने का मंजर सामने आने से सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत सरकार की भारी फजीहत, सूअरों द्वारा इंदिरा रसोई योजना की थाली चाटने का मंजर आया सामनेयह वाकया भरतपुर का है, जहां के 'इंदिरा रसोई योजना' के फूड सेंटर की तस्वीर वायरल हो रही हैवायरल तस्वीर सामने आने पर प्रशासन ने दिये जांच के आदेश, फूड सेंटर चलाने वाले का ठेका किया रद्द

भरतपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को उस समय भारी फजीहत का सामना करना पड़ा, जब सूबे के भरतपुर में राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाए जाने वाले 'इंदिरा रसोई योजना' के फूड सेंटर के बाहर रखी जूठी थालियों को सूअरों द्वारा चाटने का मंजर सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक बेजुबान सूअर खाने की तलाश में निकले थे और उन्हें पटरी पर रखी थाली दिखाई दे गई, जिसमें थोड़ा बहुत जूठन अन्न पड़ा हुआ था। अब सूअरों को क्या पता था कि वो जैसे ही थाली को चाटेंगे बवाल खड़ा हो जाएगा। उन्हें क्या पता था कि जूठी थालियां राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इंदिरा रसोई सेंटर की है, उन्होंने थाली साफ की और आगे निकल गये।

लेकिन इस दौरान किसी ने मोबाइल से सूअरों की कारस्तानी को कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते सूअर की थाली के साथ वाली फोटो वायरल हो गई। सर्कुलेट होते-होते तस्वीर प्रशासन के पास भी पहुंची। उसके बाद वो हरकत में आया और अब मामले की जांच हो रही है।

इस संबंध में भरतपुर नगर पालिक के अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है और राज्य सरकार की 'इंदिरा रसोई योजना' के तहत जो ठेकेदार इस फूड सेंटर को चला रहे थे, उनका ठेका रद्द किया जा रहा है। मामले में योजना को चलाने वाले नागरिक संगठन के खिलाफ जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।"

मालूम हो कि कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने सूबे की गरीब जनता के लिए इंदिरा रसोई योजना की शुरूआत इसी साल सितंबर के महीने में शुरू किया था। इसके तहत एनजीओ के माध्यम से राज्य सरकार गरीबों को दोपहर और रात का भोजन करवाया जाता है। भोजन का मूल्य 8 रुपये निर्धारित है।

योजना के तहत परोसे जाने वाली थाली में आवश्यक रूप से चपाती, चावल, दाल और सब्जी के साथ सलाद भी दिया जाता है। इंदिरा रसोई योजना के तहत चलने वाले राज्य भर के फूड स्टॉल पर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम में 5:00 बजे से रात के 8:00 बजे तक भोजन दिया जाता है।

टॅग्स :भरतपुरराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत