लाइव न्यूज़ :

ISIS, अलकायदा और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के लिए नौजवानों को भर्ती करता है PFI, एनआईए का दावा

By रुस्तम राणा | Updated: September 23, 2022 20:42 IST

एनआईए के अनुसार, पीएफआई कमजोर युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआईएस और अल-कायदा सहित आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी में पीएफआई के कार्यालयों से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई हैंएनआईए की चार्जशीट में 14 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें पीएफआई मामले में मुख्य आरोपी हैंरेड में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ अपने पहले मेगा ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की रिमांड की मांग करते हुए दावा किया कि संगठन के पदाधिकारी, सदस्य और कैडर अन्य लोगों के साथ इस्लामिक स्टेट (ISIS) जैसे प्रतिबंधित संगठनों में शामिल होने के लिए मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने में शामिल थे।

पीएफआई पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए के नेतृत्व में बहु-एजेंसी टीमों ने देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से समर्थन करने के लिए 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

एनआईए ने केरल की कोच्चि की विशेष अदालत में छापेमारी के बाद और गिरफ्तारियों के कारण क्या हैं, इस पर अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया कि आरोपी ने धार्मिक दुश्मनी पैदा करने वाली गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल होने की साजिश रची। एजेंसी ने कहा कि संगठन कथित तौर पर भारत के खिलाफ असंतोष पैदा कर रहा है और एक वैकल्पिक न्याय वितरण प्रणाली का प्रचार कर रहा है।

एनआईए के अनुसार, पीएफआई कमजोर युवाओं को लश्कर-ए-तैयबा, आईएसआईएस और अल-कायदा सहित आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसमें कहा गया है कि पीएफआई ने हिंसक जिहाद के हिस्से के रूप में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देकर भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की साजिश रची।

एनआईए ने खुलासा किया कि गुरुवार को छापेमारी के दौरान, पीएफआई के कार्यालयों से कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई हैं। "जब्त किए गए दस्तावेजों में एक विशेष समुदाय के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाने से संबंधित अत्यधिक आपत्तिजनक सामग्री भी शामिल है। एनआईए की चार्जशीट में 14 आरोपियों के नाम हैं, जिनमें पीएफआई मामले में मुख्य आरोपी है। 

टॅग्स :PFIआईएसआईएसISISAl Qaeda
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज